हिंद महासागर पर भारत ने पैनी की नजर, 1,943 करोड़ रुपये में लीज पर लिए 2 MQ-9B गार्डियन ड्रोन
देश
भारत ने अमेरिका की जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स, इंक (GA-ASI) से दो MQ-9B C गार्डियन ड्रोन पट्टे पर लेने के लिए 1,943 करोड़ रुपये का एक समझौता किया है। सोमवार को नई दिल्ली में हुए इस समझौते से भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमता में काफी बढ़ोतरी होगी।
ड्रोन से हिंद महासागर की निगरानी में आएगा उछाल
ये MQ-9B ड्रोन आधुनिक सेंसर और उपकरणों से लैस हैं, जिससे नौसेना समुद्र के विशाल क्षेत्रों की निगरानी कर सकेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि का आसानी से पता लगा पाएगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस कदम से हिंद महासागर में होने वाली गतिविधियों पर भारत की निगरानी क्षमता मजबूत होगी और नौसेना के अभियान भी कहीं ज्यादा सटीक हो जाएंगे।