NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत की आबादी 1.46 अरब पर पहुंची, प्रजनन दर में आई बड़ी गिरावट- UN रिपोर्ट
    अगली खबर
    भारत की आबादी 1.46 अरब पर पहुंची, प्रजनन दर में आई बड़ी गिरावट- UN रिपोर्ट
    भारत की जनसंख्या 1.46 अरब पर पहुंच गई है

    भारत की आबादी 1.46 अरब पर पहुंची, प्रजनन दर में आई बड़ी गिरावट- UN रिपोर्ट

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 10, 2025
    05:26 pm

    क्या है खबर?

    भारत की जनसंख्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) की नई जनसांख्यिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

    रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या 2025 तक 1.46 अरब तक पहुंचने का अनुमान है, जो विश्व में सर्वाधिक है।

    इसके साथ ही देश की कुल प्रजनन दर अब प्रतिस्थापन दर से भी नीचे आ गई है। ऐसे में सरकार को घटती प्रजनन क्षमता से घबराने के जगह अपूर्ण प्रजनन लक्ष्यों पर ध्यान देने का का प्रयास करना चाहिए।

    दर

    भारत में अब कितनी है कुल प्रजनन दर?

    संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की 2025 विश्व जनसंख्या स्थिति (SOWP) रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल प्रजनन दर अब 1.9 बच्चे प्रति महिला हो गई है, जो प्रतिस्थापन दर 2.1 से नीचे है।

    इसका मतलब है कि औसतन भारतीय महिलाएं अब उतने बच्चे नहीं पैदा कर रही हैं जिससे आबादी बिना माइग्रेशन के अगली पीढ़ी में स्थिर रह सके।

    हालांकि, जन्म दर में गिरावट के बाद भी भारत की युवा आबादी अब भी बड़ी है।

    आबादी

    भारत में कितनी है युवा आबादी?

    रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 0-14 साल के बच्चों की संख्या 24 प्रतिशत, 10-19 साल के युवाओं की 17 प्रतिशत और 10-24 साल के लोगों की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत है।

    देश की 68 प्रतिशत आबादी कार्यकारी उम्र (15-64 साल) की है, जो अगर रोजगार और अच्छी नीतियों का साथ मिले तो अच्छे परिणाम हो सकते है।

    65 साल और उससे ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों की हिस्सेदारी अभी 7 प्रतिशत है, जो आने वाले दशकों में और बढ़ेगी।

    जानकारी

    पुरुषों से अधिक है महिलाओं की जीवन प्रत्याशा

    रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 तक भारत में पुरुषों की औसत जीवन प्रत्याशा 71 साल और महिलाओं की 74 साल रहने का अनुमान है। इससे साफ है कि काम और जिम्मेदारियों का बोझ महिलाओं की तुलना में पुरुषों पर अधिक भारी है।

    जनसंख्या

    भारत की वर्तमान आबादी है 1.46 अरब

    रिपोर्ट के अनुसार, इस वक्त भारत की आबादी लगभग 1.46 अरब है। भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। आने वाले दशकों में ये आंकड़ा करीब 1.7 अरब तक जाएगा और फिर लगभग 40 साल बाद गिरावट शुरू होगी।

    इन आंकड़ों के पीछे लाखों परिवारों की कहानियां हैं। कुछ ने परिवार बढ़ाने का फैसला किया और कुछ महिलाओं के पास ये तय करने का मौका ही नहीं था कि वे कब और कितने बच्चों पैदा करेंगी।

    बयान

    UNFPA की भारत प्रतिनिधि ने क्या दिया बयान?

    UNFPA की भारत प्रतिनिधि एंड्रिया एम वोजनार ने कहा, "भारत ने प्रजनन दर तेजी से कम हुई है। 1970 में र महिला के 5 बच्चे होते थे, अब ये आंकड़ा 2 तक आ गया है। इसकी वजह बेहतर शिक्षा और हेल्थ केयर तक पहुंच है। इससे मातृ मृत्यु दर में बड़ी गिरावट आई है, यानी लाखों माताएं जिंदा हैं, बच्चों की परवरिश कर रही हैं और समाज को आगे बढ़ा रही हैं। हालांकि, कमाई के क्षेत्र में भारी असमानताएं हैं।"

    बच्चे

    भारत में एक महिला औसतन 2 बच्चों को देती है जन्म

    विश्व बैंक के 2020 के डाटा के अनुसार 1960 में जब भारत की आबादी लगभग 43.6 करोड़ थी, तब औसतन एक महिला के 6 बच्चे होते थे। तब 4 में से केवल 1 महिला गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करती थी और आधे से भी कम स्कूल जाती थीं।

    फिर धीरे-धीरे शिक्षा बढ़ी, चिकित्सा सेवाओं में सुधार हुआ और महिलाओं को अपने फैसले खुद लेने का ज्यादा हक मिला। अब भारत में एक महिला औसतन लगभग 2 बच्चों को जन्म देती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संयुक्त राष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    भारत की आबादी 1.46 अरब पर पहुंची, प्रजनन दर में आई बड़ी गिरावट- UN रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र
    इंग्लैंड बनाम भारत: टेस्ट मैचों में इन बल्लेबाजों ने खेली हैं 250+ रन की पारी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन, जानिए टीम  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा- वीजा का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अमेरिका

    संयुक्त राष्ट्र

    बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से वृद्धि करता रहेगा भारत, 6.2 प्रतिशत रहेगी विकास दर- UN  अर्थव्यवस्था समाचार
    गाजा में अब भुखमरी का खतरा, UN बोला- खाद्य असुरक्षा अब तक के उच्चतम स्तर पर इजरायल
    भारत पहली बार करेगा UNESCO की अहम बैठक की मेजबानी, जानें क्या है ये यूनेस्को
    आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में काट रहा 78 साल की सजा- UN हाफिज सईद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025