NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.68 लाख नए मामले, 402 मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.68 लाख नए मामले, 402 मौतें
    भारत में कोरोना वायरस के मामले।

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.68 लाख नए मामले, 402 मौतें

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 15, 2022
    10:06 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,68,833 नए मामले सामने आए और 402 मरीजों की मौत दर्ज हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,68,50,962 हो गई है। इनमें से 4,85,752 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है।

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण मामलों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। देश में ओमिक्रॉन के अब तक 6,041 मामले सामने आ चुके हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए करीब 1.22 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,22,684 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,49,47,390 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 95.59 प्रतिशत है।

    कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,13,740 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 70.07 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 71,24,278 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,756 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 53,42,953 ​​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 50,568 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 31,53,247 ​मामलों और 38,411 मौतों के साथ कर्नाटक और 28,91,959 मामलों और 36,956 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 43,211 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 19 मरीजों की मौत हुई। यहां ओमिक्रॉन वेरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है।

    केरल में 16,338 लोगों को संक्रमित पाया गया और 197 मरीजों की मौत हुई।

    कर्नाटक में 28,723 मामले सामने आए और 14 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 23,459 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 26 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,56,02,51,117 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 62,69,298 खुराकें लगाई गईं। देश में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मचारियों और बुजुर्गों को बूस्टर खुराक लगना शुरू हो गया है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 32.32 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 32.32 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 55.29 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 6.48 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 8.49 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.29 करोड़ संक्रमितों में से 6.21 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    साइबर हमलों के दौर में अपने वाई-फाई नेटवर्क को कैसे रखें सुरक्षित? साइबर हमला
    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भारत की खबरें

    वापस बुलाई जा रही हैं 26,000 से अधिक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, जानिए वजह रॉयल एनफील्ड बाइक
    भारत की इन जगहों पर धूमधाम से मनाया जाता है क्रिसमस लाइफस्टाइल
    भारत में 200 हुई ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक दिल्ली
    भारत में शुरू हुई ट्रायम्फ ट्रायम्फ 1200 की प्री-बुकिंग, जानिए बाइक की खासियत ऑटोमोबाइल

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 8,503 नए मरीज, सक्रिय मामलों में मामूली इजाफा केरल
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 7,992 संक्रमित, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 32 हुए केरल
    ओमिक्रॉन का खतरा, मुंबई में 48 घंटों के लिए धारा 144 लागू मुंबई
    महाराष्ट्र: यहां 1,000 से अधिक पदों पर हो रही भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन रोजगार समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1.59 लाख नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में तेज उछाल कोरोना वायरस के मामले
    दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के चार जज, संसद के 400 कर्मचारी और लगभग 750 डॉक्टर कोरोना संक्रमित दिल्ली
    अगर लोग नियमों का पालन करें तो दिल्ली में नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन- केजरीवाल दिल्ली
    कोरोना: महाराष्ट्र में 15 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, जानें अन्य राज्यों का हाल शिक्षा

    महामारी

    केरल में सामने आया नोरो वायरस का पहला मामला, सरकार ने जारी की चेतावनी केरल
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 11,850 नए मामले, 555 की मौत भारत की खबरें
    एक सप्ताह प्रतिदिन 6 घंटे बंद रहेगी रेलवे टिकट की बुकिंग सुविधा, जानिए क्या है कारण भारतीय रेलवे
    भारत ने 99 देशों के यात्रियों को दी क्वारंटाइन मुक्त यात्रा की अनुमति, संशोधित गाइलाइंस जारी भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025