NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,121 मामले, 81 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,121 मामले, 81 मरीजों की मौत

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,121 मामले, 81 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 16, 2021
    09:37 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 9,121 नए मामले सामने आए और 81 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,09,25,710 हो गई है। इनमें से 1,55,813 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,36,872 हो गई है। देश में तीन बाद सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 12,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,805 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,06,33,025 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.32 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,15,664 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 20.73 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,67,643 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,552 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,07,019 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 3,998 मौतें हुई हैं।

    9,45,638 मामलों और 12,267 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,88,869 मामलों और 7,162 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौत

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,365 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 23 मरीजों की मौत हुई।

    केरल में बीते दिन 2,884 लोगों को संक्रमित पाया गया और 13 मरीजों की मौत हुई।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 30 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 368 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई। दोनों राज्यों में स्थिति नियंत्रण है।

    डाटा

    अब तक 87.20 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक 87,20,822 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है। बीते दिन 4,35,527 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 10.91 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.91 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 24.07 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.77 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.86 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 98.96 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.39 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    भारत की खबरें

    गणतंत्र दिवस: बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा मनोरंजन
    देश के नाम राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन, जानिये बड़ी बातें चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,102 नए मामले, 117 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखी देश की शक्ति, जानिये परेड में क्या कुछ रहा खास रामनाथ कोविंद

    महाराष्ट्र

    किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट ने समिति में इन लोगों को किया शामिल, उठे सवाल हरियाणा
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 15,968 नए मामले, 202 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,946 नए मामले, 198 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: लगभग 500 सरकारी अस्पतालों की समीक्षा, 90 प्रतिशत के पास नहीं अग्निशमन विभाग की NOC मुंबई

    केरल

    केरल: "अपमानजनक" पोस्ट करने पर होगी पांच साल तक की जेल, विवादित अध्यादेश को मिली मंजूरी सोशल मीडिया
    केरल: लागू नहीं होगा सोशल मीडिया से जुड़ा संशोधित कानून, आलोचनाओं के बाद पीछे हटी सरकार कांग्रेस समाचार
    भारत बंद: मजदूर यूनियनों ने बुलाई राष्ट्रव्यापी हड़ताल, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर ओडिशा
    'निवार' के बाद अब मंडराया एक और साइक्लोन का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी तमिलनाडु

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 97 लाख पार, बीते दिन मिले 26,567 नए मरीज भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 32,080 नए मरीज, 402 लोगों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमित मरीजों के घर के बाहर पोस्टर लगाने की जरूरत नहीं- सुप्रीम कोर्ट भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 31,521 नए मरीज, अब तक 15 करोड़ से अधिक टेस्ट भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025