NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 40,120 नए मामले, 585 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 40,120 नए मामले, 585 मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 40,120 नए मामले, 585 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 13, 2021
    09:23 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 40,120 नए मामले सामने आए और 585 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,21,17,826 हो गई है। इनमें से 4,30,254 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,85,227 हो गई है।

    कई दिनों से दैनिक मामले 40,000 के आसपास बने हुए हैं, जो दिखाते हैं कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 42,000 से ज्यादा मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 42,295 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,13,02,345 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.45 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,70,495 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 48.94 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 63,75,390 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,34,572 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 36,31,638 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 18,280 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 29,24,732 ​मामलों और 36,911 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,83,036 मामलों और 34,428 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 6,388 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 208 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 21,445 लोगों को संक्रमित पाया गया और 160 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,857 मामले सामने आए और 30 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 1,942 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 33 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 52,95,82,956 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 57,31,574 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 20.53 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 20.53 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 43.33 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.63 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.19 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.02 करोड़ संक्रमितों में से 5.67 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: केंद्रीय टीम ने दिया महाराष्ट्र के दो जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन का सुझाव भारत की खबरें
    दुनियाभर में तेजी से फैल रहा डेल्टा वेरिएंट, बीते सप्ताह 15 नए देशों में मिला अमेरिका
    महाराष्ट्र ने किया कोरोना के आंकड़ों में संशोधन, मौतों की संख्या में किया 3,509 का इजाफा भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,383 नए मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी केरल

    केरल

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,806 मरीज, कई दिनों बाद सक्रिय मामले बढ़े महाराष्ट्र
    केरल: संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच दो दिनों में किए जाएंगे 3.75 लाख टेस्ट महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 38,949 मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 3.10 करोड़ पार महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 38,079 मामले, 560 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस

    लॉन्ग कोविड को लेकर WHO ने जताई गहरी चिंता, पीड़ितों से मेडिकल सहायता लेने की अपील चीन समाचार
    #NewsBytesExclusive: क्या कोरोना वायरस भी बन सकता है अर्थराइटिस का कारण? जानें विशेषज्ञ की राय स्वास्थ्य
    अपने नागरिकों को वैक्सीन की तीसरी खुराक देंगे फ्रांस और जर्मनी, WHO की अपील नजरअंदाज जर्मनी
    वैक्सीनेशन अभियान: अगस्त-सितंबर में सरकार को 45 करोड़ खुराकें मिलने की उम्मीद वैक्सीन समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोविड के बढ़ते मामलों के बीच BMC ने सील की सुनील शेट्टी की बिल्डिंग मनोरंजन
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 33,000 नए मामले, 2020 मौतें कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 38,972 नए मामले, 624 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: तीसरी लहर की ओर बढ़ रही दुनिया, अगले 100 दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण- सरकार नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025