कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,881 नए मरीज, फिर बढ़े सक्रिय मामले
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,881 नए मामले सामने आए और 101 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,09,50,201 हो गई है। इनमें से 1,56,014 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,37,342 हो गई है। दो दिन की गिरावट के बाद सक्रिय मामले फिर बढ़े हैं।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन लगभग 12,000 मरीज हुए ठीक
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,987 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,06,56,845 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.32 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,26,562 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 20.87 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,76,093 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,631 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,16,848 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,032 मौतें हुई हैं।
9,46,454 मामलों और 12,276 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,89,010 मामलों और 7,165 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
राज्यों के हालात
महाराष्ट्र में बढ़ रही संक्रमण की रफ्तार
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,787 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 40 मरीजों की मौत हुई।
इसी तरह केरल में बीते दिन 4,892 लोगों को संक्रमित पाया गया और 16 मरीजों की मौत हुई।
आंध्र प्रदेश में 51 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 378 मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हुई। इन दोनों राज्यों में स्थिति नियंत्रण है।
डाटा
अभी तक 94.22 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक 94,22,228 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है। बीते दिन 4,22,998 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में लगभग 11 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.99 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 24.28 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.78 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.90 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।
तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 99.78 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.42 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।