Page Loader
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 23,950 नए मामले, 333 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 23,950 नए मामले, 333 मरीजों की मौत

Dec 23, 2020
09:30 am

क्या है खबर?

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 23,950 नए मामले सामने आए और 333 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,00,99,066 हो गई है। इनमें से 1,46,444 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,89,240 हो गई है। बीते कुछ दिनों से लगातार सक्रिय मामलों की संख्या तेजी से घट रही है।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

बीते दिन लगभग 27,000 मरीज हुए ठीक

ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 26,895 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 96,63,382 हो गई है। देश में रिकवरी 95.65 प्रतिशत पहुंच गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,98,164 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 16.43 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना वायरस

ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,02,458 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 48,876 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,11,382 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,029 लोगों की मौत हुई है। 8,79,339 मामलों और 7,082 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,09,014 मामलों और 12,000 से ज्यादा मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

राहत

सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में स्थिति काबू में

नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,106 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 75 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में बनी हुई है। इसी तरह कर्नाटक में 1,141 और आंध्र प्रदेश में 402 नए मामले सामने आए। वहीं तमिलनाडु की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 1,052 लोगों को संक्रमित पाया गया। अन्य राज्यों की तरह यहां भी संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगती नजर आ रही है।

जानकारी

दिल्ली में ठीक हुए लोगों की संख्या छह लाख के करीब

दिल्ली में बीते दिन 939 नए मामले सामने आए और 25 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 618,747 हो गई है, वहीं 10,329 मरीजों की मौत हुई है। ठीक होने वाले लोगों की संख्या 599,683 हो गई है।

वैश्विक स्थिति

दुनियाभर में 7.79 करोड़ लोग संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 7.79 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 17.16 लाख की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.82 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.22 लाख लोगों की मौत हुई है। यहां कई दिन से औसतन लगभग दो लाख मामले सामने आ रहे हैं.। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 73.18 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.88 लाख मरीजों की मौत हुई है।