Loading...
ऑपरेशन सिंदूर के 18 महीने बाद भारत ने SCO की बैठक में पाकिस्तान को बुलाया
ऑपरेशन सिंदूर के 18 महीने बाद भारत ने SCO की बैठक में पाकिस्तान को बुलाया

ऑपरेशन सिंदूर के 18 महीने बाद भारत ने SCO की बैठक में पाकिस्तान को बुलाया

लेखन गजेंद्र
Oct 28, 2026
11:00 am

क्या है खबर?

भारत ने अपनी कूटनीतिक नाराजगी के बीच पाकिस्तान को अगले महीने दिल्ली में होने वाली सभ्यता संवाद मंच यानी सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के लिए आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सभी 10 देशों को बुलाया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' को 18 महीने हो गए हैं।

बैठक

पाकिस्तान ने आखिरी बार गोवा में लिया था हिस्सा

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सभी SCO सदस्यों को बातचीत के लिए बुलाया गया है और इस बहुपक्षीय पहल का पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय रिश्तों से कोई लेना-देना नहीं है।

बताया जा रहा है कि बैठक के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और सांस्कृतिक मंत्री औरंगजेब खान खिची को बुलाया गया है।

बता दें कि पाकिस्तान ने आखिरी बार मई 2023 में गोवा में SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था, तब बिलावल भुट्टो जरदारी आए थे।

आतंक

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख

भारत ने हाल में SCO बैठक के दौरान आतंकवाद के समर्थन के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 20 अक्टूबर को आतंकवाद खत्म करने के लिए मिलकर कार्रवाई करने की अपील की और कहा कि इस बुराई से निपटने में दोहरे मापदंड को कोई सही नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने यह बात ताजिकिस्तान के दुशांबे में SCO काउंसिल के सरकार प्रमुखों की 25वीं मीटिंग में पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार की मौजूदगी में कही थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

एस जयशंकर 2024 में गए थे पाकिस्तान

भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय रिश्ते कड़वे हों, लेकिन इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर अक्टूबर 2024 में SCO काउंसिल हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग के लिए पाकिस्तान गए थे, जो 9 साल में पाकिस्तान जाने वाले पहले भारतीय विदेश मंत्री बने थे।

ADVERTISEMENT