इबोला पर भारत की सख्ती: यात्रियों के लिए एयर सुविधा अनिवार्य, अफ्रीका को दी आर्थिक मदद
25 जून से इबोला प्रभावित देश से या वहां से होकर भारत आने वाले हर यात्री को विमान से उतरने से पहले ऑनलाइन एयर सुविधा सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था पहले भरे जाने वाले कागजी फॉर्म की जगह लेगी। इसका मकसद स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया को और तेज व सुरक्षित बनाना है, खासकर तब जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इबोला को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया हुआ है।
भारत ने अफ्रीका के लिए 94 करोड़ रुपये की मदद का वादा किया
भारत ने इबोला से लड़ने में अफ्रीका की सहायता के लिए 94 करोड़ रुपये की मदद का वादा किया है। स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने अफ्रीकी यूनियन शिखर सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत ने पहले ही 45 टन चिकित्सा आपूर्ति भेजी है और आवश्यकतानुसार दवाएं तथा डायग्नोस्टिक किट जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराता रहेगा। इसके अलावा, तकनीकी सहयोग और मिलकर मजबूत स्वास्थ्य प्रणालियां बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।