LOADING...
भारत में 74.6 प्रतिशत महिलाएं पढ़ी-लिखी, कम आबादी वाले राज्यों में अधिक साक्षर हैं महिलाएं
भारत में 74.6 प्रतिशत महिलाएं साक्षर (प्रतीकात्मक: पिक्सल)

भारत में 74.6 प्रतिशत महिलाएं पढ़ी-लिखी, कम आबादी वाले राज्यों में अधिक साक्षर हैं महिलाएं

लेखन गजेंद्र
Mar 10, 2025
06:14 pm

क्या है खबर?

संसद में शिक्षा मंत्रालय की ओर से पेश किए गए आंकड़ों से पता चला है कि भारत में महिलाओं की साक्षरता दर 74.6 प्रतिशत है। लोकसभा में प्रयागराज से कांग्रेस सांसद उज्जवल रमन सिंह ने महिला साक्षरता दर को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में मंत्रालय ने यह आंकड़ा दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं की सबसे अधिक साक्षरता दर मिजोरम में है, जहां 97.0 प्रतिशत महिलाएं पढ़ी-लिखी हैं। इसके बाद लक्षद्वीप में 94.8 प्रतिशत साक्षरता दर है।

साक्षर

कम आबादी वाले राज्यों में अधिक है साक्षरता दर

भारत में कम आबादी वाले राज्यों की बात करें तो वहां तुलनात्मक रूप से महिलाओं की साक्षरता दर अन्य राज्यों के मुकाबले काफी अधिक है। इनमें केरल, गोवा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और लक्षद्वीप शामिल हैं, जहां साक्षरता दर 90 प्रतिशत से अधिक है। केरल में 94, गोवा में 90, त्रिपुरा में 91.6, नागालैंड में 94.1, मेघालय में 93.5 और मणिपुर में 89.7 प्रतिशत है।

तुलना

अधिक आबादी वाले राज्यों का क्या है हाल?

अधिक आबादी वाले राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में महिलाओं की साक्षरता दर 70.4, महाराष्ट्र में 81.6, बिहार में 66.1, पश्चिम बंगाल में 79.3 और आंध्र प्रदेश में 66.8 प्रतिशत है। केंद्र शासित प्रदेशों में देखें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला की साक्षरता दर 81.5, चंडीगढ़ में 90.7, दादर और नागर हवेली में 80.7, अंडमान और निकोबार में 87.0, जम्मू-कश्मीर में 73.8, पुडुचेरी में 88.8 और लद्दाख में 73.1 प्रतिशत है।

ट्विटर पोस्ट

भारत में महिलाओं की साक्षरता दर