NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में घटी, लेकिन दुनिया में बढ़ रही नए मरीजों की संख्या
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में घटी, लेकिन दुनिया में बढ़ रही नए मरीजों की संख्या

    कोरोना वायरस: भारत में घटी, लेकिन दुनिया में बढ़ रही नए मरीजों की संख्या

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 25, 2020
    01:17 pm

    क्या है खबर?

    बीते कुछ दिनों से कई पश्चिमी देशों में कोरोना वायरस संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है। इसके उलट भारत में रोजाना मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है।

    शनिवार को देशभर में महामारी के लगभग 50,000 मामले सामने आए, जो 28 जुलाई के बाद बीते सोमवार को छोड़कर एक दिन में मिले नए मरीजों की सबसे कम संख्या है।

    इसके साथ ही महामारी को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

    जानकारी

    सक्रिय मामले भी कम हुए

    बीते 22 दिनों से रोजाना देश में महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मरीजों से अधिक रही है। इसका असर सक्रिय मरीजों की संख्या पर दिख रहा है। देश में सक्रिय मामले अब तेजी से घटते हुए 6,68,154 रह गए हैं।

    कोरोना वायरस

    अमेरिका, फ्रांस, स्पेन में संक्रमण ने फिर पकड़ी रफ्तार

    एक तरफ भारत में महामारी नियंत्रण में आती दिख रही है, वहीं दुनिया के कई देशों में यह फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है।

    उदाहरण के तौर पर अमेरिका में रोजाना 60,000 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। अगस्त के बाद यहां नए मामलों की संख्या कम हुई थी, जो दोबारा बढ़ने लगी है।

    फ्रांस में 40,000 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। वहीं इटली, स्पेन और इंग्लैंड जैसे देशों में भी रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र में हालात सुधरे, केरल में मिल रहे सर्वाधिक मरीज

    देश में संक्रमितों की संख्या कम होने के पीछे सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में सुधरते हालात बड़ी वजह है।

    दो दिन पहले तक महाराष्ट्र में रोजाना सबसे अधिक नए मरीज मिलते थे, लेकिन अब यहां हालात नियंत्रण में लग रहे हैं।

    पिछले दो दिनों से देश में केरल में सबसे ज्यादा मामने सामने आ रहे हैं। यह पहली बार है जब महाराष्ट्र को पछाड़कर कोई दूसरा राज्य इस सूची में सबसे आगे रहा है।

    कोरोना वायरस

    दिल्ली और पश्चिम बंगाल में भी संक्रमण की रफ्तार तेज

    शनिवार को केरल में 8,200 से ज्यादा नए मामले सामने आए, जबकि महाराष्ट्र में इनकी संख्या लगभग 6,400 रही।

    एक समय ऐसा था, जब महाराष्ट्र में देश के 40 प्रतिशत कोरोना संक्रमित थे। अब यह आंकड़ा घटकर 15 प्रतिशत से कम रह गया है।

    केरल के अलावा पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और पश्चिम बंगाल में तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। बीते पांच दिनों से दोनों जगहों पर 4,000-4,000 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं।

    महामारी का प्रकोप

    देश में कुल कितने संक्रमित?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 50,129 नए मामले सामने आए और 578 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 78,64,811 हो गई है। इनमें से 6,68,154 सक्रिय मामले हैं, 1,18,534 लोगों की मौत हुई है और 70,78,123 (89.99 प्रतिशत) लोग महामारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

    वहीं बीते दिन हुए 11,40,905 टेस्ट के साथ देश में अब तक कुल 10.25 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 4.25 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 4.25 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 11.48 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 85.71 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.25 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा दश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 53.80 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.57 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    फ्रांस
    स्पेन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    भारत की खबरें

    जल्द भारत आएगा राफेल विमान का दूसरा बैच, जायजा लेने फ्रांस पहुंची IAF की टीम फ्रांस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 63,371 नए मामले, लगभग 900 की मौत कोरोना वायरस
    COVID-19 के इलाज में प्रभावी नहीं रेमडेसिवीर और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, WHO के ट्रायल में आया सामने कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: त्योहारी मौसम में भारत में बढ़ सकते हैं मामले, अमेरिका को छोड़ देगा पीछे पश्चिम बंगाल

    महाराष्ट्र

    देश के पांच सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में कम हो रहे कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कर्नाटक
    कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामले घटे, ट्रांसमिशन रेट भी पहली बार हुई 1 से कम भारत की खबरें
    भारत में 50 लाख कोरोना संक्रमित हुए ठीक; राज्यों और अन्य देशों में क्या है स्थिति? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 70,589 नए मामले, एक महीने में सबसे कम भारत की खबरें

    फ्रांस

    दुनिया के पांच सबसे हैरान कर देने वाले स्थान, जिनके रहस्य आज तक हैं बरकरार पेरू
    भारत को अब तक मिले तीन राफेल लड़ाकू विमान, ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा इस्तेमाल भारत की खबरें
    तीन सालों में प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट पर खर्च हुए 255 करोड़ जापान
    UNSC में कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश में लगे चीन और पाकिस्तान को मिली मात चीन समाचार

    स्पेन

    ये हैं दुनिया के पाँच बेहतरीन अम्यूज़मेंट पार्क, ज़रूर करें यात्रा फ्रांस
    ED का आरोप, चिदंबरम के पास 12 देशों में संपत्ति, विदेशों में 17 बेनामी बैंक खाते दिल्ली हाई कोर्ट
    हनीमून की योजना बना रहे हैं, तो जाएँ यूरोप की पाँच सबसे रोमांटिक जगहों पर पेरिस
    अगर करना चाहते हैं कुछ एडवेंचरस, तो इन पांच विदेशी यात्राओं पर जरुर जाएं थाईलैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025