भारत ने 4 मिसाइल परीक्षणों से किया कमाल: रेंज, स्पीड और सटीकता में हासिल की बेमिसाल बढ़त
भारत ने 1 मई से 10 मई के बीच लगातार 4 बड़े मिसाइल परीक्षण पूरे किए हैं। इन परीक्षणों से देश की रक्षा तकनीक में आए बड़े बदलाव और नई क्षमताएं साफ नज़र आती हैं। इन परीक्षणों में लंबी दूरी वाली एंटी-शिप मिसाइल, नया TARA ग्लाइड वेपन सिस्टम, मल्टी-वॉरहेड अग्नि मिसाइल और एक स्क्रैमजेट इंजन जैसे खास हथियार शामिल थे। ये परीक्षण इस बात का संकेत देते हैं कि भारत अपनी मिसाइलों को और दूर तक मार करने वाला, ज्यादा सटीक और तेज बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इसमें 1,500 किलोमीटर की एंटी-शिप TARA, अग्नि और स्क्रैमजेट शामिल
1. लंबी दूरी वाली एंटी-शिप मिसाइल 1,500 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्यों पर सटीक निशाना साध सकती है। यह अपने अनोखे उड़ान पैटर्न की मदद से दुश्मन के डिफेंस को आसानी से चकमा देती है।
2. TARA किट सामान्य बमों को 'स्मार्ट' बमों में बदल देती है, जिससे हमें विदेशी तकनीक पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
3. अग्नि मिसाइल के परीक्षण ने साबित किया कि यह एक साथ कई वारहेड्स को अलग-अलग जगहों तक ले जा सकती है, जिससे हमारी रणनीतिक ताकत में और इजाफा हुआ है।
4. स्क्रैमजेट इंजन, यह सुपर-फास्ट क्रूज मिसाइलों के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है, जो मैक 5 से भी ज्यादा रफ्तार से उड़ान भर सकती हैं।