NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत ने चीन से भारतीय नागरिकों को यात्रा की अनुमति देने को कहा
    अगली खबर
    भारत ने चीन से भारतीय नागरिकों को यात्रा की अनुमति देने को कहा

    भारत ने चीन से भारतीय नागरिकों को यात्रा की अनुमति देने को कहा

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 10, 2021
    08:45 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के कम होने के बाद अब भारत सरकार ने विभिन्न देशों द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को हटवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    इसी कड़ी में गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीनी सरकार से काम और पढ़ाई के सिलसिले में चीन जाने वाले भारतीयों को यात्रा की अनुमति देने को कहा है।

    विदेश मंत्रालय ने इसके लिए चीनी नागरिकों को भारत यात्रा अनुमति का भी हवाला दिया है।

    प्रकरण

    चीन ने पिछले नवंबर में भारतीय नागरिकों के वीजा को किया था निलंबित

    बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए चीन ने पिछले साल नवंबर में ही भारतीय नागरिकों को दिए गए सभी वीजा को निलंबित कर दिया था। उसके बाद से भारतीय नागरिक चीन की यात्रा करने में सक्षम नहीं है।

    चौंकाने वाली बात यह है कि चीनी नागरिक लगातार बिना किसी रोक-टोक के भारत की यात्रा कर रहे हैं।

    इसको देखते हुए अब भारतीय नागरिकों ने विदेश मंत्रालय से उन्हें भी चीन का वीजा दिलाने की मांग की है।

    बयान

    यात्रा की अनुमति के लिए चीन से लगातार किया जा रहा है संपर्क- बागची

    द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय नागरिकों को चीन की यात्रा की सुविधा मुहैया कराने के प्रयास जारी है।

    उन्होंने चीनी सरकार से कहा है, "जब हम कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता को पहचानते हैं तो भारतीयों को दो-तरफ़ा यात्रा की सुविधा दी जानी चाहिए। विशेष रूप से इस तथ्य को देखते हुए कि चीनी नागरिक भारत की यात्रा करने में सक्षम हैं।"

    ध्यान

    भारतीय छात्रों के हितों का रखा जा रहा है पूरा ध्यान- बागची

    बागची ने कहा, "विदेश मंत्रालय भारतीयों लोगों और छात्रों के हितों का पूरा ध्यान रख रहा है। हमें पता है कि पढ़ाई के लिए वापस जाने में कुछ छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए हम संबंधित देशों की सरकारों से बात की जा रही हैं।"

    उन्होंने आगे कहा, "हम भारतीय नागरिकों की चीन यात्रा को जल्द शुरू करने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में हैं, खासकर वहां काम और पढ़ाई करने वालों के लिए।"

    धोखा

    चीन ने दिया भारतीय नागरिकों को धोखा

    बता दें कि नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने 15 मार्च को भारतीयों को चीनी वैक्सीन लगवाने पर ही वीजा देने की घोषणा की थी।

    इसके बाद पढ़ाई, बिजनेस या चीन में रहने वाले परिजनों के पास जाने की इच्छा रखने वाले कई भारतीय नागरिकों ने चीनी दूतावास में संपर्क करके चाइनीज वैक्सीन लगवा ली और उसके बाद वीजा के लिए आवेदन कर शुल्क भी जमा कर दिया।

    हालांकि, तीन महीने गुजरने के बाद भी वीजा नहीं दिया गया है।

    बयान

    चीन की ओर से जल्द जारी किए जाएंगे वीजा- बागची

    बागची ने कहा कि यह सही है कि कई भारतीय नागरिकों के चीनी दूतावास की शर्त के आधार पर चाइनीच वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें वीजा नहीं दिया गया है।

    इसको लेकर चीनी विदेश मंत्रालय से संपर्क किया गया है। उम्मीद है कि चीनी पक्ष द्वारा निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द ही वीजा जारी कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि इस संबंध में चीनी विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    विदेश मंत्रालय
    वैक्सीन समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    चीन समाचार

    लद्दाख: चीन ने फिर की वादाखिलाफी, सहमति का उल्लंघन कर चुपचाप बढ़ाई सैनिकों की संख्या भारत की खबरें
    नेपाल: सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से बाहर निकाले गए प्रधानमंत्री ओली नेपाल
    चीन की सिक्किम में घुसपैठ की कोशिश; झड़प में 20 चीनी, चार भारतीय सैनिक घायल- रिपोर्ट भारत की खबरें
    सिक्किम में झड़प पर चीन ने कहा- हमारी सेना शांति बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध भारत की खबरें

    भारत की खबरें

    मई में कैसी रही मारुति सुजुकी की कारों की बिक्री? मारुति सुजुकी
    10 जून को लॉन्च होगी स्कोडा ऑक्टेविया, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल
    ग्लोबल NCAP ने जारी की भारत की सबसे सुरक्षित कारों की सूची, जानें पूरी लिस्ट ऑटोमोबाइल
    भारत में कितने प्रकार की बाइक्स मिलती हैं और उनके बीच क्या अंतर है? ऑटोमोबाइल

    विदेश मंत्रालय

    कोरोना वायरस: EU सम्मेलन के लिए यूरोप नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, दिल्ली में स्कूल बंद दिल्ली
    रवीश कुमार की जगह अनुराग श्रीवास्तव बन सकते हैं विदेश मंत्रालय के अगले प्रवक्ता यूरोप
    चीनी अधिकारी ने कहा- हो सकता है अमेरिकी सेना वुहान में कोरोना वायरस लाई हो चीन समाचार
    IFS अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव बने विदेश मंत्रालय के अगले प्रवक्ता, रवीश कुमार की जगह ली जम्मू-कश्मीर

    वैक्सीन समाचार

    कोरोना वैक्सीन: झारखंड और छत्तीसगढ़ में प्रत्येक तीन खुराकों में से एक हो रही बर्बाद छत्तीसगढ़
    महाराष्ट्र: लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने को दिया जा रहा पांच लाख का बीमा महाराष्ट्र
    छत्तीसगढ़: कर्मचारियों पर वैक्सीन लगवाने का दबाव, आदिवासी कल्याण विभाग ने दी वेतन रोकने की चेतावनी छत्तीसगढ़
    कोरोना वायरस: ब्रिटेन में जॉनसन एंड जॉनसन की एकल खुराक वैक्सीन को मिली इस्तेमाल की मंजूरी भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025