भारत-भूटान की साझेदारी: 4000 करोड़ रुपये से EV और हरित भविष्य पर बड़ा जोर
देश
भारत और भूटान ने अपनी साझेदारी को और गहरा कर दिया है। हाल ही में हुई विकास वार्ताओं में दोनों देशों ने चल रहे प्रोजेक्टस का जायजा लिया और साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए नए प्लान भी तैयार किए। खासकर, अब दोनों देश स्थिरता, स्वास्थ्य और हरित तकनीक पर ज्यादा जोर देंगे।
भारत ने भूटान को दी 4,000 करोड़ रुपये की क्रेडिट लाइन
भारत ने भूटान को विकास के लिए 4,000 करोड़ रुपये की रियायती ऋण सुविधा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, दोनों देशों के बीच एक समझौता भी हुआ है, जिसके तहत AIIMS और भूटान की मेडिकल यूनिवर्सिटी एक-दूसरे से जुड़ेंगे। इस साझेदारी का मकसद स्वास्थ्य शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देना है।
पर्यावरण के मोर्चे पर बात करें तो, भारत ने भूटान को 45 EV भी सौंपे हैं, जिनसे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, थिम्पू में भारत के सहयोग से बने 2 नए पार्कों का भी उद्घाटन किया गया।