Loading...
पंचकूला में 8 साल छात्र ने 6 वर्षीय बच्ची पर पत्थर से किया जानलेवा हमला
पंचकूला में 8 साल छात्र ने 6 वर्षीय बच्ची पर पत्थर से किया जानलेवा हमला

पंचकूला में 8 साल छात्र ने 6 वर्षीय बच्ची पर पत्थर से किया जानलेवा हमला

Oct 31, 2026
08:39 pm

क्या है खबर?

हरियाणा के पंचकूला से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बच्चों के बीच हुए आपसी झगड़े ने एक हिंसक रूप ले लिया। पंचकूला के सेक्टर-20 इलाके में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक 8 वर्षीय छात्र ने किंडनगार्डन की 6 वर्षीय मासूम छात्रा पर स्कूल में ही गमले और भारी पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। मासूम बच्ची को गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

प्रकरण

क्या है पूरा मामला?

पंचकूला के एक स्कूल परिसर में 28 अक्टूबर को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने KG कक्षा की बच्ची पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोपी बच्चे ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और इसके बाद गमला उठाकर उसे चोटें पहुंचाईं।

बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी उस पर पत्थरों से हमला करता रहा। बाद में बच्ची को आनन-फानन में सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

हालत

बच्ची की हालत बेहद गंभीर

फिलहाल बच्ची PGI चंडीगढ़ में वेंटीलेटर पर बताई जा रही है। पुलिस हमले की वजह खंगाल रही है।

सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार स्कूल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

वहीं, हमला करने वाले बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENT

सवाल

स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

परिजनों का आरोप है कि पिता के बुलाने का बहाना बनाकर तीसरी कक्षा का छात्र, बच्ची को पहली मंजिल पर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

CCTV कैमरों की निगरानी पर भी सवाल उठाए गए और कहा कि समय रहते किसी की नजर पड़ जाती तो घटना रुक सकती थी।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और स्कूल प्रबंधन से इस तरह की घटना को रोकने के लिए उपायों पर चर्चा कर रही है।

ADVERTISEMENT