केरलम में फिर लौटेगा मानसून, IMD ने 4 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
देश
केरलम में सूखे जैसे हालात के बाद अब एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में मानसून के फिर से लौटने का अनुमान जताया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी तंत्र विकसित हो रहा है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह तंत्र जल्द ही पूरे राज्य में बारिश को बढ़ावा दे सकता है।
IMD ने 4 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
IMD ने 18 अगस्त के लिए कसारागोड, कन्नूर, एर्नाकुलम और कोट्टायम जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। पिछले कुछ दिनों से केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून थोड़ा कमजोर पड़ा हुआ था, लेकिन इस नए मौसमी तंत्र के सक्रिय होने से अब यहां के लोगों को बारिश में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।