चौंकाने वाला खुलासा: IMD ने दिल्ली की बारिश पर मानी गलती, आंकड़े बदले!
देश
दिल्ली में इस अगस्त वैसी बारिश नहीं हुई, जितनी पहले बताई गई थी। मौसम विभाग (IMD) ने पहले जानकारी दी थी कि राजधानी में अगस्त के शुरुआती 10 दिनों में 234.5mm बारिश दर्ज की गई, जो महीने के औसत से ज्यादा थी। हालांकि, अब IMD ने खुद माना है कि ये आंकड़े गलत थे। विभाग ने अब बारिश का संशोधित आंकड़ा 197.2mm बताया है।
IMD ने गलती मानी: 56mm की जगह 18.7mm दर्ज हुआ बारिश का आंकड़ा
यह गड़बड़ी तब सामने आई, जब एक दिन की बारिश 18.7mm के बजाय गलती से 56mm दर्ज हो गई। इस वजह से कुल आंकड़ों में 37.3mm का बड़ा अंतर आ गया। IMD के अधिकारियों ने अपनी इस चूक को मान लिया है। विभाग के अधिकारी कृष्ण मिश्रा ने आश्वस्त किया है कि रोजाना के अपडेट्स अभी भी बिल्कुल सही हैं। आगे के मौसम को लेकर IMD का कहना है कि 12 और 13 अगस्त को दिल्ली में बस 'बहुत हल्की से हल्की बारिश' होने की उम्मीद है।