दक्षिण-पश्चिमी मानसून की उत्तर-पश्चिमी भारत से हो रही विदाई, IMD का ने जारी की चेतावनी
दक्षिण-पश्चिमी मानसून अब उत्तर-पश्चिमी भारत से धीरे-धीरे विदा होने लगा है और यहां हालात तेजी से सूखे हो रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान (IMD) के अनुसार, 4 जून से अब तक बारिश में 13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। एक ओर पश्चिमी और मध्य भारत में लगभग सामान्य बारिश हुई है, तो वहीं इंडो-गैंगेटिक मैदानों, पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के बड़े हिस्से अभी भी बारिश की कमी का सामना कर रहे हैं।
उत्तर-पश्चिम भारत में शुष्क हवाओं का आगमन
उत्तर-पश्चिम भारत में अब शुष्क हवाएं चलने लगी हैं। इसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR और राजस्थान जैसे इलाकों में बारिश और नमी दोनों में काफी कमी आएगी। साथ ही मानसून ट्रफ भी हिमालय की ओर खिसक गया है, जिसका सीधा मतलब है कि उत्तरी और पश्चिमी मैदानों में आने वाले दिन और भी सूखे रहने वाले हैं। अगर अब और बारिश की उम्मीद करनी है, तो इसके लिए बंगाल की खाड़ी के ऊपर कोई नया मौसम तंत्र बनना जरूरी होगा। तब तक कुछ इलाकों में बारिश की कमी का असर बना रहेगा।