Page Loader
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी (तस्वीर: एक्स/@TheHindUVAACH)

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

लेखन गजेंद्र
Feb 28, 2025
10:33 am

क्या है खबर?

दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी शुरू होने वाली है और इससे पहले सर्दी जाते-जाते अपना असर दिखा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि दिल्ली में शुक्रवार-शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी दिखेगी, लेकिन रात का तापमान सामान्य रहेगा। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है, जिससे कई जिलों में धूप कम हुई। हालांकि, रात में गर्मी है। दिन में कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को धूप गायब रही। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 2 दिन में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद समेत पश्चिम के 11 जिलों में ओले गिर सकते हैं। अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी बारिश की संभावना है।

बर्फबारी

पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ का असर कई इलाको में दिख रहा है। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी का सिलसिला जारी है और पिछले कुछ दिनों से गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है, जिससे पर्यटक खुश हो गए हैं। नीचे के इलाकों में बारिश की वजह से समस्या है। मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा के अलावा उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

ट्विटर पोस्ट

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

ट्विटर पोस्ट

बारिश की संभावना