गुजरात: IMD की चेतावनी, अगले 48 घंटे इन जिलों में बरसेगी भीषण बारिश
देश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया है कि शुक्रवार और शनिवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। दरअसल, छत्तीसगढ़ से एक गहरा डिप्रेशन आगे बढ़ रहा है, जिसकी वजह से राज्य में और बारिश होने की आशंका है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी दक्षिण गुजरात और अहमदाबाद में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।
वडोदरा में गरज के साथ बारिश
आज वडोदरा, अहमदाबाद, आणंद, भरूच और सूरत रेड अलर्ट पर हैं। कल से राजकोट और सुरेन्द्रनगर भी इन जिलों में शामिल हो जाएंगे। वडोदरा की बात करें तो, यहां गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। पूरे गुजरात में मानसून की बारिश अब तक औसत का 55 प्रतिशत हो चुकी है, वहीं दक्षिण गुजरात में यह 79 प्रतिशत के आंकड़े तक पहुंच गई है।