दिल्ली में बारिश का 12 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगस्त की शुरुआत में 127 मिलीमीटर बरसात
देश
IMD मुताबिक, दिल्ली में एक से 7 अगस्त के बीच 127 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और यह 2011 के बाद से अगस्त महीने की सबसे नमी वाली शुरुआत है। दिल्ली में हुई इस जबरदस्त बारिश की वजह एक सक्रिय मानसून ट्रफ और पास में बना एक लो-प्रेशर सिस्टम था।
दिल्ली की सड़कें जलमग्न, भारी ट्रैफिक जाम
कुछ इलाकों में एक ही दिन में 100 मिमी से ज्यादा बारिश होने की वजह से सड़कों पर पानी भर गया और भारी जाम लग गया। हालांकि, इस बीच एक अच्छी बात यह रही कि तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज की गई।
सफ़दरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री कम, महज 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इतनी बारिश के बाद भी, शहर की हवा की गुणवत्ता 'संतोषजनक' बनी रही। IMD का कहना है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी और हल्की बारिश होने की ही उम्मीद है।