NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / हैदराबाद में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, डॉक्टर का रेप कर जिंदा जलाया गया
    देश

    हैदराबाद में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, डॉक्टर का रेप कर जिंदा जलाया गया

    हैदराबाद में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, डॉक्टर का रेप कर जिंदा जलाया गया
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 29, 2019, 01:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हैदराबाद में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, डॉक्टर का रेप कर जिंदा जलाया गया

    हैदराबाद में गुरुवार सुबह एक महिला पशु चिकित्सक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह शव 26 वर्षीय पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी का है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने प्रियंका के साथ रेप कर उन्हें जिंदा जला दिया। क्लिनिक से घर लौटते समय प्रियंका की स्कूटी पंक्चर हो गई थी। बताया जा रहा है कि जिन दो लोगों ने उन्हें मदद करने का भरोसा दिया, उन्होंने ही उनकी हत्या की है।

    घटना से पहले प्रियंका ने अपनी बहन को किया था फोन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका को अंतिम बार बुधवार रात को तोंडुपल्ली टोल गेट पर देखा गया था। प्रियंका ने स्कूटी पंक्चर होने की जानकारी देने के लिए बुधवार रात लगभग 09:30 बजे अपनी बहन को फोन किया था। उन्होंने अपनी बहन से कहा कि कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की है और वो थोड़ी देर बाद फोन करेंगी। इसके बाद प्रियंका का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और उनका कुछ पता नहीं चला।

    आरोपियों ने हत्या कर शव 25 किलोमीटर दूर फेंका

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने तोंडुपल्ली टोल प्लाजा के पास प्रियंका की हत्या की और लाश को वहां से लगभग 25 किलोमीटर दूर रंगारेड्डी जिले के शादनगर में एक पुल के नीचे फेंक दिया।

    पुलिस को प्रियंका के साथ रेप की आशंका

    प्रियंका की हत्या की जांच कर रही साइबराबाद पुलिस ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसमें प्रियंका के साथ रेप होने या नहीं होने की जानकारी मिलेगी। पुलिस टीम ने तोंडुपल्ली टोल गेट के पास प्रियंका के कपड़े और शराब की बोतलें बरामद की है। पुलिस ने शक जताया है कि आरोपियों ने प्रियंका को टोल प्लाजा के पास सूनसान इलाके में ले जाकर रेप किया था। इस इलाके में आमतौर पर ट्रक खड़े होते हैं।

    ऑटोप्सी रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस

    साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जानर ने कहा, "प्रियंका की लाश पूरी तरह जली हुई थी और उसे पहचान पाना मुश्किल था। अभी तक उनके साथ रेप की पुष्टि नहीं हो सकी है। हमने फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा इकट्ठे किए नमूने जांच के लिए भेजे हैं।"

    दूध विक्रेता ने देखी लाश

    गुरुवार सुबह पुल के नीचे से गुजरते समय एक दूध विक्रेता ने प्रियंका को लाश को देखा था। उन्होंने बताया कि सुबह जाते समय जलती लाश को देखकर उन्होंने समझा कि किसी ने लकड़ियां जलाई हैं। वापस आते समय उन्होंने देखा कि आग की लपटों से एक हाथ बाहर निकला हुआ है। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उन्हें पता चला कि किसी महिला की लाश है। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दी।

    स्कार्फ और लॉकेट के जरिए हुई प्रियंका की पहचान

    पुलिस ने प्रियंका के परिवार को सूचना देकर मौके पर बुलाया। परिवार ने एक स्कार्फ, भगवान गणेश के लॉकेट और बकल की मदद से प्रियंका की पहचान की। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

    प्रियंका के लिए न्याय की मांग तेज

    दिल दहला देने वाले इस मामले पर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। लोग प्रियंका को न्याय दिलाने के सड़कों पर उतर आए हैं। रंगारेड्डी के स्थानीय नागरिकों ने डॉक्टर प्रियंका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसके अलावा ट्विटर पर प्रियंका को न्याय दिलाने की मांग वाले #RIPPriyankaReddy और #JusticeForPriyankaReddy टॉपिक टॉप ट्रेंड में शामिल हैं। लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रेप
    हैदराबाद
    हत्या
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये पांच अलग तरह के परांठे, जानिए रेसिपी खान-पान
    भारतीय कंपनियों को हैकिंग के खतरे में डाल रहे अपंजीकृत उपकरण हैकिंग
    मेटा और माइक्रोसॉफ्ट खाली कर रहीं ऑफिस, जानिए क्या हैं कारण फेसबुक

    रेप

    बिहार: रेप कर रहे थे छात्र, मौके पर पहुंचे प्रधानाचार्य ने बचाने की बजाय बनाया शिकार बिहार
    नाबालिग मुस्लिम लड़कियों की शादी पर कोर्ट के अलग-अलग फैसले, जानें किसका क्या कहना है केरल हाई कोर्ट
    छावला गैंगरेप और हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट ने 3 आरोपियों को क्यों किया बरी? सुप्रीम कोर्ट
    दिल्ली: उपराज्यपाल ने केंद्र को भेजी सफारिश, बिना सहमति बने यौन संबंधों को माना जाए रेप दिल्ली

    हैदराबाद

    महामारी के बाद रियल एस्टेट ने पकड़ी रफ्तार, 2022 में 4 लाख घरों का हुआ निर्माण महामारी
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: केवल ऑनलाइन बेचे जाएंगे हैदराबाद में होने वाले वनडे के टिकट, जानिए कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    KGF स्टार यश का जन्मदिन आज, जानिए बस ड्राइवर का बेटा कैसे बना सुपरस्टार KGF चैप्टर 3
    हैदराबाद: सॉफ्टड्रिंक चोरी के आरोप में बच्चे को बांधकर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर मिर्च लगाई बच्चों के खिलाफ अपराध

    हत्या

    लक्षद्वीप के सांसद फैजल की लोकसभा सदस्यता रद्द, कोर्ट ने सुनाई थी 10 साल की सजा लोकसभा
    श्रद्धा हत्याकांड: आरी से किए गए थे शव के टुकड़े, ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा दिल्ली
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी का होगा नार्को और पॉलीग्राफ परीक्षण, कोर्ट ने दी इजाजत अंकिता भंडारी
    आम्रपाली समूह के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा पटना हाई कोर्ट

    क्राइम समाचार

    दिल्ली: युवक के शव के टुकड़े कर पाकिस्तानी हैंडलर को भेजा वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    नागपुर: नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, कड़ी की गई सुरक्षा नितिन गडकरी
    श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब की हिरासत 14 दिन बढ़ी, कानून की किताबें और गर्म कपड़े मांगे दिल्ली
    हरियाणा: कुरुक्षेत्र में कुछ लोगों ने किया युवक पर हमला, हाथ काटकर साथ ले गए हरियाणा

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023