हैदराबाद एयरपोर्ट पर दोहरी बम धमकी से हड़कंप, चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर
देश
हैदराबाद के हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पिछले 2 दिनों में यहां लगातार 2 बम धमकियों के ईमेल मिले हैं। शनिवार को मिले दूसरे ईमेल में चेतावनी दी गई कि मलेशिया से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को खतरा है। इसके बाद सुरक्षा टीमों ने तुरंत चेकिंग बढ़ा दी है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
लुफ्थांसा LH-754 धमकी को अफवाह घोषित किया गया
एक दिन पहले, फ्रैंकफर्ट से आने वाली लुफ्थांसा की फ्लाइट LH-754 में बम होने की धमकी मिली थी। हालांकि, यह फ्लाइट हैदराबाद में सुरक्षित उतर गई, जिसके बाद उसकी पूरी तरह तलाशी ली गई।
तलाशी के बाद जब कुछ नहीं मिला, तो अधिकारियों ने इसे सिर्फ एक अफवाह बताया। लगातार इन 2 घटनाओं के बाद, एयरपोर्ट प्रबंधन अब और ज्यादा सतर्क हो गई है। एयरपोर्ट प्रशासन का पूरा ध्यान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है और वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।