Page Loader
दिल्ली: प्रगति मैदान सुरंग में रोजाना जाम से लोग परेशान, ट्विटर पर बांट रहे दर्द
दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग पर आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान (तस्वीर: ट्विटर/@sajjanlive)

दिल्ली: प्रगति मैदान सुरंग में रोजाना जाम से लोग परेशान, ट्विटर पर बांट रहे दर्द

लेखन गजेंद्र
Feb 02, 2023
01:08 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में प्रगति मैदान के पास लगने वाले जाम की समस्या को कम करने के लिए सुरंग मार्ग बनवाया गया है, लेकिन इससे भी मुश्किल खत्म नहीं हो रही। रोजाना यहां से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंस रहे हैं और अपना दर्द ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले भी यहां पीक टाइम में आधा घंटा जाम लगता था और सुरंग बनने के बाद भी आधा घंटा जाम लगता है।

समस्या

करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनी है सुरंग

ITO, मथुरा रोड और भैरो मार्ग पर ट्रैफिक को कम करने के लिए यह सुरंग बनाई गई है। इससे पूर्वी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले लोग सीधे सेंट्रल दिल्ली और इंडिया गेट की ओर जा सकते हैं। इससे प्रगति मैदान के पास भी जाम कम होने की संभावना थी। सुरंग की लागत करीब 1,000 करोड़ रुपये बताई गई थी। लोगों का कहना है कि यहां सुबह से लेकर शाम तक पीक घंटों में भयंकर जाम लगता है।

ट्विटर पोस्ट

लोग ट्विटर पर साझा कर रहे परेशानी