Loading...
अब कैसा है फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार का स्वास्थ्य? भारतीय राजदूत ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार के स्वास्थ्य को लेकर भारतीय दूतावास ने जानकारी दी

अब कैसा है फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार का स्वास्थ्य? भारतीय राजदूत ने दी जानकारी

लेखन गजेंद्र
Oct 02, 2026
11:11 am

क्या है खबर?

दुबई से तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान में हमलावर सह-पायलट के चाकू से घायल हुए भारतीय पायलट और विमान के कैप्टन स्मित मच्छार का अबू धाबी में इलाज चल रहा है। स्मित हमले में घायल होने के बाद सऊदी अरब के तबुक में भर्ती थे। उनको गुरुवार को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) लाया गया था। UAE में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने बताया कि उनक सेहत अच्छी है और वह ठीक हो रहे हैं।

बयान

डॉक्टरों के संपर्क में हैं दूतावास के अधिकारी

भारतीय दूतावास ने बताया कि राजदूत मित्तल ने अस्पताल में कैप्टन स्मित मच्छर और उनके परिवार से मुलाकात की, उनकी सेहत अच्छी है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।

दूतावास ने बताया कि अधिकारी लगातार स्मित की मेडिकल देखभाल और सेहत सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

बताया जा रहा है कि जल्द ही स्मित को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने भी जारी किया बयान

विदेश मंत्रालय ने भी स्मित की सेहत पर बयान जारी कहा कि उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मंत्रालय ने बताया कि तबुक स्थित एक अस्पताल में प्रारंभिक चिकित्सा उपचार के बाद, उन्हें आगे के इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए अबू धाबी ले जाया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि अबू धाबी स्थित हमारा दूतावास और दुबई स्थित हमारा वाणिज्य दूतावास इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।

ADVERTISEMENT