NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में कैसे हासिल किया 'F रेजीडेंसी कार्ड' और इससे क्या होंगे फायदे?
    अगली खबर
    मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में कैसे हासिल किया 'F रेजीडेंसी कार्ड' और इससे क्या होंगे फायदे?
    मेहुल चोकसी बेल्जियम में हासिल किया 'F रेजीडेंसी कार्ड'

    मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में कैसे हासिल किया 'F रेजीडेंसी कार्ड' और इससे क्या होंगे फायदे?

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 23, 2025
    02:57 pm

    क्या है खबर?

    भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वह वर्तमान में बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है।

    इतना ही नहीं उसने वहां 'F रेजीडेंसी कार्ड' भी हासिल कर लिया है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसकी सूचना लगते ही भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम के अधिकारियों से उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है।

    आइए जानते हैं चोकसी ने रेजीडेंसी कार्ड कैसे हासिल किया।

    तरीका

    बेल्जियम कैसे पहुंचा चोकसी?

    भारत से भागने के बाद चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था। वहां से प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद उसने एंटीगुआ और बारबुडा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राहत की मांग की थी।

    इस पर हाई कोर्ट ने अप्रैल 2023 में उसे देश से बाहर ले जाने पर रोक लगा दी। इससे भारतीय एजेंसियों को बड़ा झटका लगा था।

    हालांकि, उसकी पत्नी के बेल्जियम की नागरिक होने के कारण अब वह वहां शिफ्ट हो गया।

    खुलासा

    कैसे हुआ चोकसी के बेल्जियम में होने का खुलासा?

    कैरेबियाई क्षेत्र पर केंद्रित मीडिया आउटलेट एसोसिएटेड टाइम्स के अनुसार, चोकसी बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति के साथ रह रहा है, जिनके पास वहां की नागरिकता है।

    चोकसी ने अब बेल्जियम का 'F रेजीडेंसी कार्ड' भी हासिल कर लिया है। इसकी सूचना पर कि भारतीय अधिकारियों ने वहां की सरकार से उसके भारत प्रत्यर्पण करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है।

    हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने अपने इस कदम की तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की है।

    सवाल

    क्या होता है 'F रेजीडेंसी कार्ड'?

    बेल्जियम में 'F रेजीडेंसी कार्ड' यूरोपीय संघ, यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (EEA) और स्विस नागरिकों के साथ उनके परिवार के सदस्यों को जारी किया जाता है।

    इसके तहत लोग बिना किसी परेशानी के 10 साल तक बेल्जियम में रह सकते हैं और यूरोप में घूम सकते हैं।

    अधिकांश यूरोपीय संघ के प्रवासियों को यूरोपीय संघ + वीजा मिलता है, जबकि यूरोपीय संघ के नागरिकों के परिवार 'F रेजीडेंसी कार्ड' के तहत स्थायी निवास की स्थिति के लिए पात्र माने जाते हैं।

    प्रक्रिया

    क्या है 'F रेजीडेंसी कार्ड' की प्रक्रिया?

    बेल्जियम में 'F रेजीडेंसी कार्ड' के लिए आवेदक को अपने आवेदन के साथ पासपोर्ट, दो जाता तस्वीरें, वैध निवास परमिट, स्थिर आय की पुष्टि के लिए बैंक स्टेटमेंट, एक वैध चिकित्सा बीमा पॉलिसी और निवास के प्रमाण के रूप में पट्टा समझौता या उपयोगिता बिल प्रस्तुत करना होता है।

    यह आवेदन नगर पालिका में किया जाता है और उसके बाद आपके दस्तावेजों की जांच के साथ पुलिस सत्यापन होता है। उसके बाद कार्ड जारी कर दिया जाता है।

    कार्ड

    चोकसी को कैसे मिला 'F रेजीडेंसी कार्ड'?

    एसोसिएटेड टाइम्स के अनुसार, चोकसी ने अपनी पत्नी प्रीति की नागरिकता के आधार पर इस कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए भ्रामक और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने कई झूठे घोषणा पत्र देने के साथ आवेदन प्रक्रिया में अपनी राष्ट्रीयता को गलत तरीके से पेश किया है। इसके साथ ही उसने भारत और एंटीगुआ में अपनी नागरिकता की जानकारी भी छिपाई है।

    योजना

    क्या है चोकसी की आगे की योजना?

    रिपोर्ट के अनुसार, भगोड़ा चोकसी अब बेल्जियम से स्विट्जरलैंड जाने की योजना पर काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित है और स्विट्जरलैंड के प्रमुख कैंसर अस्पताल हिर्सलैंडन क्लिनिक आराउ में उपचार कराने जाने वाला है।

    दरअसल, 'F रेजीडेंसी कार्ड' से चोकसी को बेल्जियम में रहने और पूरे यूरोप में बिना किसी परेशानी के घूमने की छूट मिल गई है। ऐसे में वह इसका कार्ड का इस्तेमाल अपने उपचार के लिए करना चाहता है।

    जानकारी

    क्या चोकसी के भारत प्रत्यर्पण में आए मुश्किल?

    चोकसी के 'F रेजीडेंसी कार्ड' हासिल करने के बाद उसका भारत प्रत्यर्पण मुश्किल हो गया है। वह यूरोप के कई देशों में बेरोकटोक यात्रा कर सकता है, जिससे उसे पकड़ना और वापस भारत लाना डेढी खीर साबित होने वाला है।

    पृष्ठभूमि

    PNB घोटाले में मुख्य आरोपी है चोकसी 

    चोकसी साल 2018 की शुरुआत में सामने आए लगभग 13,500 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक है।

    घोटाला सामने आने के बाद चोकसी भारत छोड़कर भाग गया था। चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी ने फर्जी कागजों के सहारे भारतीय बैंकों से कर्ज लिया था।

    फरार होने के बाद से चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था और एक बार उसे पड़ोसी देश डोमिनिका से गिरफ्तार भी किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेहुल चोकसी
    पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
    नीरव मोदी
    एंटीगुआ

    ताज़ा खबरें

    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, क्या देश से FPI निवेश पलटेगा रुख? शेयर बाजार समाचार
    पंजाब के फिरोजपुर में ड्रग तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, 10 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद पंजाब
    रवि माेहन तलाक के बाद पहली बार दिखे गर्लफ्रेंड के साथ, पिछले साल टूटी थी शादी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    भारत-पाकिस्तान तनाव की फर्जी और गुप्त खबरों के प्रसारण पर रक्षा मंत्रालय ने निर्देश जारी किए रक्षा मंत्रालय

    मेहुल चोकसी

    मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर भारत को झटका, एंटीगुआ सरकार ने भारत भेजने से किया इनकार भारत की खबरें
    लंदन की सड़कों पर 9 लाख की जैकेट पहने खुलेआम घूमता नजर आया भगोड़ा नीरव मोदी भारत की खबरें
    नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की राह अभी आसान नहीं लंदन
    भारत के शिकंजे से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहता था भगोड़ा नीरव मोदी लंदन

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

    PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारत की नागरिकता मेहुल चोकसी
    डायनामाइट की मदद से गिराया गया भगोड़े नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला भारत की खबरें
    जल्द हो सकती है नीरव मोदी की गिरफ्तारी, अदालत ने जारी किया वारंट लंदन
    आयकर विभाग ने लगभग 60 करोड़ में नीलाम की नीरव मोदी की पेंटिंग्स आयकर विभाग

    नीरव मोदी

    पहले चुनावी भाषण में प्रियंका गांधी का नारा, जागरुकता ही असली देशभक्ति गुजरात
    खतरनाक कैदियों के साथ इंग्लैंड की सबसे भीड़ वाली जेल में बंद है नीरव मोदी लंदन
    नीरव मोदी को नहीं मिली जमानत, गवाह को धमकाने का लगा आरोप लंदन
    नीरव मोदी की 13 लग्जरी कारों की होगी नीलामी, पिछले सप्ताह नीलाम हुई थीं पेंटिंग्स लंदन

    एंटीगुआ

    भारत की बड़ी सफलता, मेहुल चोकसी की नागरिकता छीन भारत के हवाले करेगी एंटीगुआ सरकार भारत की खबरें
    स्टर्लिंग बायोटेक बैंक घोटाला: 8,100 करोड़ के घोटाले में डिनो मोरिया-DJ अकील तलब, जानें मामला भारत की खबरें
    एंटीगुआ के प्रधानमंत्री बोले- धोखेबाज है मेहुल चोकसी, वापस भारत भेजा जाएगा भारत की खबरें
    मेहुल चोकसी के 2027 तक भारत लौटने की संभावना नहीं- एंटीगुआ और बारबुडा PMO प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025