मनाली में पैराग्लाइडर अनियंत्रित होने के बाद हाईवे पर गिरा, पायलट को मामूली चोटें आईं
क्या है खबर?
हिमाचल प्रदेश के मनाली में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां उड़ान के दौरान एक पैराग्लाइडर अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीचो-बीच धड़ाम से गिर पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक व्यक्ति ऊंचाई से सड़क पर गिरता दिख रहा है। हालांकि, उसे हल्की चोट आई है। बता दें कि इससे पहले भी मनाली में बीच सड़क पर एक पर्यटक की आपातकालीन लैंडिंग हो चुकी है।
सुरक्षा
बड़ा हादसा टला, मौसम बदलने से उतरा व्यक्ति
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अचानक मौसम में बदलाव और तेज हवाओं के कारण आपातकालीन लैंडिंग की गई है। हालांकि, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। घटना रायसन के पास चंडीगढ़ -मंडी राजमार्ग पर उस समय हुई, जब कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। लोगों ने सवाल उठाया है कि मानसून में पैराग्लाइडिंग की अनुमति क्यों दी जा रही है?
चिंता
पहले भी हो चुके हैं हादसे
इसी साल, मई में डोभी स्थल से उड़ान भरने वाला एक पर्यटक कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक उतर गया था। जनवरी 2025 में, हैदराबाद के 31 वर्षीय पर्यटक की रायसन में तेज हवा के झोंके के कारण ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई थी। दिसंबर 2025 में भी गरसा स्थल पर एक पर्यटक 80 फीट की ऊंचाई से गिर गया था। फरवरी 2024 में, तेलंगाना की एक पर्यटक की डोभी में हवा में गिरने से मृत्यु हो गई।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो
एडवेंचर स्पोर्ट्स के नाम पर हिमाचल ही नहीं हर जगह ढीले नियम कायदे और सुस्त निगरानी है, इसकी का नतीजा है यह वीडियो में दिख रहा पैराग्लाइडिंग ड्राप। मनाली हाईवे के बीचोंबीच आ उतरा पैराग्लाइडर। pic.twitter.com/YVjj5IYKAH
— thehillnews.in (@thehill_news) July 5, 2026