Page Loader
हिमाचल प्रदेश में 3 जगह बादल फटने से 5 की मौत; 5 लापता, पर्यटकों से अपील
हिमाचल प्रदेश में 3 जगह बादल फटने से 5 की मौत (फाइल तस्वीर)

हिमाचल प्रदेश में 3 जगह बादल फटने से 5 की मौत; 5 लापता, पर्यटकों से अपील

लेखन गजेंद्र
Jun 26, 2025
05:35 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश में 3 जगह बादल फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 5 अन्य लोग लापता हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को काफी भारी बारिश हुई है, जिससे 3 जगह बादल फट गए और 9 जगह बाढ़ आई है, कुल्लू में नदी के किनारे गए 2 लोग लापता हो गए हैं, कांगड़ा में बादल फटने से 3 लोग मृत मिले हैं।

नुकसान

15 से अधिक घर टूटे, सड़कों को भारी क्षति

मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ और बारिश से नदी और नालों के पास बने करीब 15 घर ध्वस्त हो गए और कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसमें 2 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। कांगड़ा में जो 3 शव बरामद हुए हैं, वे मजदूर बताए जा रहे हैं। साथ ही 5 अन्य लापता हैं। ये सभी इलाके में चल रही इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना का हिस्सा थे। राज्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) तैनात कर दी गई है।

अपील

मुख्यमंत्री ने पर्यटकों और प्रदेशवासियों से अपील की

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों और प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे बारिश के दिनों में नदी और नालों से दूरी बनाकर रखें और असुरक्षित स्थानों पर न जाएं। उन्होंने सभी से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। बादल फटने से सबसे अधिक नुकसान कांगड़ा और धर्मशाला को हुआ है। असुरक्षित स्थानों से लोगों को निकाला जा रहा है। राज्य सरकार अलर्ट पर है।

ट्विटर पोस्ट

सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान