Page Loader
हिमाचल प्रदेश: चंबा में पुलिस की जीप खाई में गिरी, 6 जवानों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा में पुलिस जीप खाई में गिरने से 6 जवानों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिमाचल प्रदेश: चंबा में पुलिस की जीप खाई में गिरी, 6 जवानों की मौत

लेखन गजेंद्र
Aug 11, 2023
02:46 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के तीसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस जवानों से भरी जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और उसके बाद सियोल नदीं में चली गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 6 जवानों की मौत हुई है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। नदी के तेज बहाव के कारण एक जवान लापता बताया जा रहा है। पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें लापता जवान की तलाश कर रही हैं।

हादसा

वाहन के खाई में गिरने से पहले कुछ लोग छिटककर बाहर गिरे

चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जीप तीसा से बैरागढ़ की तरफ जा रही थी। इसमें 9 जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि जीप के खाई में गिरने से पहले कुछ लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिनको चोटें आई हैं। हालांकि, उनकी जान बच गई। हादसे पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया है। सुक्खू ने घायलों को मदद का आश्वासन दिया।

ट्विटर पोस्ट

हिमाचल प्रदेश के चंबा में हादसा