Page Loader
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा (पिक्सल)

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, अलर्ट जारी

लेखन गजेंद्र
Mar 19, 2025
09:59 am

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन का खतरा है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान, चंडीगढ़ ने चंबा (2,850 मीटर से अधिक) और लाहौल-स्पीति (2,900 मीटर से अधिक) के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट (असुरक्षित), कुल्लू और किन्नौर (दोनों 2,900 मीटर से अधिक) के लिए येलो अलर्ट (आंशिक असुरक्षित) और शिमला के लिए ग्रीन अलर्ट (पृथक अस्थिरता) जारी किया है।

मौसम

बारिश और बर्फबारी भी दिखेगी

प्रदेश में सोमवार शाम से 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है, लेकिन आगे शुक्रवार तक कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में यहां के पंडोह में 3.5 मिमी और चंबा तथा डलहौजी में एक-एक सेमी और कांगड़ा में गरज के साथ हल्की बारिश हुई है। प्रदेश के ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सिरमौर जिले का धौलाकुआं दिन में अधिक गर्म रहा।

बारिश

मार्च में हो गई 75.3 मिमी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 1 मार्च से 18 मार्च तक सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। यहां अमूमन इस अवधि में सामान्य तौर पर 67.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 11 प्रतिशत अधिक 75.8 मिमी बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश कुल्लू में 166.1 मिमी, शिमला में 72.2 और मंडी में 77.4 प्रतिशत बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश से 20 से 60 मिमी अधिक है।