NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कहां से आया और कैसे नुकसान पहुंचा रहा है टि्डडी दल? जानिए इसके बारे में सबकुछ
    अगली खबर
    कहां से आया और कैसे नुकसान पहुंचा रहा है टि्डडी दल? जानिए इसके बारे में सबकुछ

    कहां से आया और कैसे नुकसान पहुंचा रहा है टि्डडी दल? जानिए इसके बारे में सबकुछ

    लेखन भारत शर्मा
    May 27, 2020
    06:22 pm

    क्या है खबर?

    देश में लोगों के जेहन में कोरोना वायरस महामारी का डर अभी कम भी नहीं हुआ कि अब टि्डडी दल ने देश में कहर मचाना शुरू कर दिया है।

    टिड्डियों के इस दल ने पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में फसलों को तबाह कर दिया है और अब इसका प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

    ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि यह टि्डडी दल कहां से आया और कैसे नुकसान पहुंचा रहा है।

    आइए जानते हैं सबकुछ।

    आगमन

    पाकिस्तान के रास्ते भारत पहुंचा है टिड्डियों का यह दल

    वैसे तो भारत में पिछले 20 वर्षों से टिड्डियों का आतंक रहा है। गत वर्ष भी इसने देश में भारी नुकसान किया था।

    टिड्डियों के इस दल ने साल 1993 में सबसे बड़ा नुकसान पहुंचा था, लेकिन इस बाद इनकी संख्या उससे भी कहीं अधिक है।

    इस बार ये टिडि्डयां ईरान के रास्ते पाकिस्तान से होते हुए भारत पहुंची हैं। पहले पंजाब और राजस्थान में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद टिड्डियों का दल अब झांसी पहुंच गया है।

    खतरनाक

    दुनिया के सबसे खतरनाक मानी जाती है टिड्डी

    टिड्डियों की दुनिया भर में 10 हज़ार से ज़्यादा प्रजातियां बताई जाती हैं, लेकिन भारत में मुख्य तौर से चार प्रजातियां रेगिस्तानी टिड्डा, प्रव्राजक टिड्डा, बम्बई टिड्डा और पेड़ वाला टिड्डा ही सक्रिय रहता है।

    हरे-भरे घास के मैदानों पर रेगिस्तानी टिड्डे खतरनाक रूप ले लेते हैं।

    कृषि क्षेत्राधिकारियों की माने तो रेगिस्तानी टिड्डे दुनिया की दस फीसदी आबादी की ज़िंदगी को प्रभावित करते हैं। इन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक कीट कहा जाता है।

    जानकारी

    इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं टिड्डे

    कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी प्रकार के टि्डडे इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और ना ही उन्हें काटते हैं। ये केवल फसलों और पौधों का शिकार करते हैं। एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में लोग इन टिड्डों को बड़े चाव से खाते हैं।

    उत्पत्ति और आकार

    इस तरह से पनपती हैं टिड्डियां

    टिड्डियों के भारी संख्या में पनपने का मुख्य कारण ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते मौसम में आ रहा बदलाव है।

    विशेषज्ञों की माने तो एक मादा टिड्डी तीन बार अंडे देती है और एक बार में 95-158 अंडे तक दे सकती है।

    एक वर्ग मीटर में टिड्डियों के करीब 1,000 अंडे हो सकते हैं। एक टिड्डी का जीवनकाल तीन से पांच महीने का होता है।

    नर टिड्डे का आकार 60-75 एमएम और मादा का 70-90 एमएम तक हो सकता है।

    जानकारी

    नमी वाले क्षेत्रों में होता है ज्यादा प्रकोप

    दिल्ली स्थित यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के मोहम्मद फैजल के अनुसार रेगिस्तानी टिड्डे रेत में अंडे देते हैं, लेकिन उनके फूटने के बाद ये टि्डडे भोजन की तलाश में नमी वाली जगहों की ओर बढ़ने लगते हैं। इससे नमी वाले क्षेत्रों में ज्यादा प्रकोप होता है।

    रफ्तार

    16-19 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ता है टिड्डी दल

    संयुक्त राष्ट्र के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार रेगिस्तानी टिड्डा 16-19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ता है।

    हवाओं की रफ्तार भी इनकी रफ्तार को तेज करने में मदद करती हैं। ऐसे में ये दल एक दिन में आसानी से 200 किलोमीटर तक का सफर तय कर लेता है।

    एक वर्ग किलोमीटर में फैले दल में करीब चार करोड़ टिड्डियां होती हैं, जो एक दिन में 35,000 लोगों के पेट भरने लायक भोजन को चट कर जाती है।

    वर्तमान स्थिति

    यह है वर्तमान स्थिति का कारण

    जांच की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक पाया गया कि टिड्डी दलों की तादाद और हमले बढ़ने का कारण बेमौसमी बारिश रही है।

    लाल सागर से अरबी प्रायद्वीप की बात हो या पाकिस्तान और भारत की, पिछले एक साल के दौरान लगभग हर महीने बारिश हुई।

    बेमौसम बारिश से नमी पाकर ये कीट बड़ी तेजी से बढ़े हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पहले प्रजजन काल में टिड्डियां 20 गुना, दूसरे में 400 और तीसरे में 1,600 गुना तक बढ़ जाती हैं।

    नुकसान

    कितना नुकसान कर सकता है टिड्डी दल?

    दो महीने पहले जब टिड्डियों ने हमला शुरू किया तो गुजरात और राजस्थान में 1.7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी तेल बीज, जीरे और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा था।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि टिड्डियों पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो आठ हजार करोड़ रुपये की मूंग की फसल तबाह हो सकती है।

    हालांकि, भारत में इस साल हो चुके और होने वाले कुल नुकसान के बारे में अभी कोई पुख्ता अंदाज़ा नहीं लगाया गया है।

    जानकारी

    इन जीवों से होता टिडि्डयों को बड़ा खतरा

    कृषि विशेषज्ञों के अनुसार शिकारी ततैया, मक्सी, परजीवी ततैया, बीटल लार्वा, पक्षी और रेंगने वाले जीव इन टिडि्डयों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। ये जीव टिडि्डयों को देखते ही उन पर हमला कर देते हैं और पलभर में उन्हें चट कर जाते हैं।

    बचाव

    टिड्डी दल के हमले से किस तरह निपटा जाए?

    टिड्डी के हमलों से बचने का सबसे कारगर तरीका तो बेहतर नियंत्रण और मॉनिटरिंग ही है। इसके अलावा कीटनाशक का हवाई छिड़काव या स्प्रे किया जा सकता है, लेकिन भारत में यह सुविधा अब भी बहुत कम है।

    इसी प्रकार टिड्डियों के अंडों को पनपने से पहले नष्ट किया जा सकता है। किसान फसलों को ढंककर, टिड्डियों को खाने वाले पक्षियों को पालकर, लहसुन के पानी का छिड़काव, कारबैरिल का छिड़काव और कैनोला तेल मिलाकर स्प्रे किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: एशिया में सबसे अधिक तेजी से भारत में बढ़ रहे मामले महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: चंडीगढ़ में शुरू हुई ड्राइव-थ्रू-टेस्टिंग सुविधा, अब कार में बैठे दे सकेंगे सैंपल मुंबई
    कोरोना वायरस: बीते 24 घंटों में सामने आए 5,611 मामले, एक दिन की सर्वाधिक संख्या तमिलनाडु
    नेपाल ने अपने नक्शे में भारतीय क्षेत्र को किया शामिल, नेपाली प्रधानमंत्री बोले- हिस्सा नहीं छोड़ेंगे चीन समाचार

    पाकिस्तान समाचार

    FATF में पाकिस्तान ने कहा "लापता" है मसूद अजहर, दावे की पोल खोलने को तैयार भारत भारत की खबरें
    पाकिस्तान की खुली पोल, बहावलपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच रह रहा है मसूद अजहर पुलवामा
    UN रिपोर्ट: बच्चों के विकास सूचकांक में 180 देशों में 131वें स्थान पर भारत दक्षिण कोरिया
    ओवैसी के मंच से युवती ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, दर्ज हुआ राजद्रोह का केस भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: दिल्ली में बढ़ रहे मामले, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कैसे नियंत्रण में है स्थिति दिल्ली
    बेंगलुरू: क्वारंटाइन नियम तोड़ने के आरोप पर सफाई में बोले सदानंद गौड़ा- मंत्रियों को छूट है कर्नाटक
    दिल्ली: 100 वॉट के बल्ब ने बढ़ाया मकान मालिक का गुस्सा, कर दी किराएदार की हत्या दिल्ली
    उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार देने से पहले सरकारों को इजाजत लेनी होगी- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025