NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / 'रेप इन इंडिया' पर हंगामा, जानिये रेप को लेकर क्या-क्या बोल चुके हैं हमारे नेता
    अगली खबर
    'रेप इन इंडिया' पर हंगामा, जानिये रेप को लेकर क्या-क्या बोल चुके हैं हमारे नेता

    'रेप इन इंडिया' पर हंगामा, जानिये रेप को लेकर क्या-क्या बोल चुके हैं हमारे नेता

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 13, 2019
    06:39 pm

    क्या है खबर?

    महिलाओं के खिलाफ बढ़ती रेप की घटनाओं को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में एक बयान दिया था।

    उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'मेक इन इंडिया' की बात की थी, लेकिन अब हर कहीं 'रेप इन इंडिया' ही नजर आ रहा है।

    उनके इस बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा राहुल से इस बयान के लिए माफी की मांग कर रही है। वहीं राहुल ने कहा कि वो माफी नहीं मांंगेगे।

    पुराने बयान

    नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को बताया था रेप कैपिटल

    राहुल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली को रेप कैपिटल बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

    दरअसल, नरेंद्र मोदी ने 2013 में एक ट्वीट कर कहा था कि जब आप वोट डालने जाए तो ये याद रखना कि कांग्रेस ने दिल्ली को रेप कैपिटल बना दिया है।

    इसके बाद एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि समाचार देखते ही दिल्ली में रेप की खबरें मिलती है। दिल्ली रेप कैपिटल बन गई है।

    असंवेदनशील बयान

    रेप को लेकर असंवेदनशील बयान देते रहते हैं हमारे नेता

    पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के साथ रेप और उन्हें जलाने की कई दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं।

    लोग गुस्से में हैं और सरकार से कड़े कानूनों की मांग कर रहे हैं। होना तो ये चाहिए कि इस मामले पर संसद में बहस हो, लेकिन हमारे नेता इन घटनाओं पर राजनीति कर रहे हैं।

    हालांकि, रेप को लेकर हमारे नेताओं की असंवेदनशीलता हमेशा से रही है। आइये, ऐसे ही कुछ असंवेदनशील बयानों पर एक नजर डालते हैं।

    घटिया बयान

    दो पुरुष महिला का रेप करे तो ये गैंगरेप नहीं- केजे जॉर्ज

    साल 2015 में कर्नाटक के तत्कालीन गृह मंत्री केजे जॉर्ज ने रेप को लेकर असंवेदनशील बयान दिया था।

    उन्होंने कहा कि दो पुरुषों द्वारा किया गया रेप गैंगरेप नहीं होता। गैंगरेप तब होता है जब उसमें चार-पांच लोग शामिल हो।

    उनके इस बयान पर खूब विवाद हुआ था। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उनके इस बयान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया था।

    जानकारी

    बढ़ती जनसंख्या के कारण होते हैं रेप- ममता बनर्जी

    2013 में विपक्षी पार्टियों ने पश्चिम बंगाल में बढ़ते रेप के मामलों पर सवाल उठाये थे। इसके जवाब में ममता बनर्जी ने बढ़ती जनसंख्या को रेप के मामलों में बढ़ोतरी का कारण करार दिया था।

    घटिया बयान

    लड़कों के गलतियां हो जाती है- मुलायम सिंह यादव

    2014 में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव ने घटिया बयान दिया था।

    मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि गैंगरेप के मामले में फांसी की सजा नहीं देनी चाहिए। 'लड़के-लड़के हैं उनसे गलतियां हो जाती हैं।'

    उन्होंने तब वादा किया था कि अगर उनकी सरकार आती है तो वो ऐसा कानून बनाएंगे जिससे फांसी देने वाले कानून का दुरुपयोग होने से रोका जा सके।

    घटिया बयान

    रेप पीड़िता वेश्या है- केसी जॉर्ज

    केरल में सात बार से विधायक केसी जॉर्ज रेप और यौन उत्पीड़न को लेकर बेतुके बयान देने के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। जब एक नन ने बिशप फ्रैंको मुल्कल पर रेप के आरोप लगाए थे, तब जॉर्ज ने कहा की आरोप लगाने वाली नन वेश्या है।

    उन्होंने कहा था, "किसी को इस संदेह नहीं है कि नन वेश्या है। 12 बार उसने मजे लिए और 13वीं बार इसे रेप बता दिया। उसने पहली बार शिकायत क्यों नहीं की।"

    जानकारी

    लड़कियों की कम उम्र में शादी कर रेप रोके जा सकते हैं- चौटाला

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री औम प्रकाश चौटाला ने कहा था कि अगर लड़कियों की छोटी उम्र में शादी कर दी जाए तो रेप की घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में खाप पंचायत से सहमत है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    दिल्ली
    कर्नाटक
    नरेंद्र मोदी

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में अगले सप्ताह आ रहे 5 IPO, 3 कंपनियां होंगी सूचीबद्ध  शेयर बाजार समाचार
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत 17 लोगों की मौत तेलंगाना

    झारखंड

    तीसरी शादी करने जा रहा शख्स हुआ गिरफ्तार तो अपनी जगह भाई को दूल्हा बनाकर भेजा देश
    जारी हुआ झारखंड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, 99.2% के साथ प्रिया राज ने किया टॉप शिक्षा
    दो साल बाद घर लौटी महिला, अपहरण और हत्या के आरोप में पति को हुई जेल केदारनाथ
    झारखंडः शादी के खाने में गिरी छिपकली, खाना खाकर बीमार हुए 70 लोग देश

    दिल्ली

    सियाचिन: बर्फीले तूफान की चपेट में आने से चार जवान शहीद, दो पोर्टर की भी मौत भारतीय सेना
    पाकिस्तान: दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार, आतंकवाद के झूठे मामलों में फंसाए जाने का डर चीन समाचार
    भारत में हर रोज 96 बच्चे होते हैं यौन शोषण और अत्याचार के शिकार भारत की खबरें
    ये प्यार है जानलेवा! भारत में हत्या के कारणों में लव अफेयर्स तीसरे नंबर पर भारत की खबरें

    कर्नाटक

    देशभर में बाढ़ से 500 लोगों की मौत, बिहार, गुजरात और केरल में सबसे अधिक असर ओडिशा
    बाढ़ में फँसी एंबुलेंस को 12 साल के बच्चे ने दिखाया रास्ता, अब हुआ सम्मानित भारत की खबरें
    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट भारत की खबरें
    आखिरकार कर्नाटक में हुआ कैबिनट का गठन, येदियुरप्पा की 17 सदस्यीय टीम में पूर्व मुख्यमंत्री शामिल भारतीय जनता पार्टी

    नरेंद्र मोदी

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नए उप राज्यपालों के नाम का ऐलान, जानिये उनके बारे में जम्मू-कश्मीर
    प्रधानमंत्री मोदी के लिए एयरस्पेस नहीं खोलेगा पाकिस्तान, भारत ने की अंतरराष्ट्रीय संस्था से शिकायत भारत की खबरें
    तमिलनाडु: तीन दिन से बोरवेल में फंसे दो वर्षीय सुजीत विल्सन की मौत तमिलनाडु
    आतंकी संगठन की हिट लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह, कोहली का नाम भी शामिल पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025