NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पुडुचेरी: स्वास्थ्यकर्मियों ने गड्ढे में फेंका कोरोना संक्रमित का शव, जांच के आदेश
    अगली खबर
    पुडुचेरी: स्वास्थ्यकर्मियों ने गड्ढे में फेंका कोरोना संक्रमित का शव, जांच के आदेश

    पुडुचेरी: स्वास्थ्यकर्मियों ने गड्ढे में फेंका कोरोना संक्रमित का शव, जांच के आदेश

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 07, 2020
    03:04 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस से मरे एक शख्स के शव को एक गड्ढे में फेंकते हुए देखा जा सकता है।

    इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी तय प्रक्रिया का पालन नहीं करते और अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को शव फेंक देने की जानकारी देते हैं।

    सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों पर गंभीर सवाल उठे हैं और प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

    मामला

    एंबुलेंस से निकाल शव को कब्र में फेंका

    वायरल वीडियो में निजी सुरक्षा उपकरण (PPE) पहने चार स्वास्थ्यकर्मियों को एक शव को एंबुलेंस से निकालते हुए और एक कब्र में डालते हुए देखा जा सकता है।

    लगभग 30 सेकंड बाद उनमें से एक व्यक्ति को एक सरकारी अधिकारी से ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने शव को फेंक दिया है।

    NDTV के सूत्रों के अनुसार, शव चेन्नई के रहने वाले एक शख्स का था जो अपनी यात्रा के दौरान पॉजिटिव पाया गया था।

    ट्विटर पोस्ट

    देखें घटना का वीडियो

    Body of a person who died due to COVID19 simply dumped into a burial pit at Puducherry. Issue raises condemnation.

    What does @thekiranbedi have to say!? pic.twitter.com/Uq2W6hh0kx

    — Pramod Madhav♠️ (@PramodMadhav6) June 6, 2020

    नियमों का उल्लंघन

    स्वास्थ्यकर्मियों ने नहीं किया प्रोटोकॉल का पालन

    वीडियो से साफ स्पष्ट है कि स्वास्थ्यकर्मियों ने शव को दफनाने के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। प्रोटोकॉल के तहत, कोरोना वायरस की वजह से मरने वाले शख्स के शव को एक बॉडी बैग में पैक करके दफनाया जाना चाहिए।

    लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने इस शव को मात्र एक सफेद चद्दर में लपेटा हुआ था और शव को गड्ढे में गिराने के दौरान ये भी हट गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने शव पर मिट्टी भी नहीं डाली।

    गुस्सा

    पुडुचेरी में मामले पर रोष

    वीडियो सामने आने के बाद पुडुचेरी के लोगों ने इस पर जबरदस्त गुस्सा व्यक्त किया है।

    'इंडिया अगेस्ट करप्शन' ने अपने एक बयान में कहा, "शव का विधिवत अंतिम संस्कार एक अधिकार का मुद्दा है। मृत व्यक्ति का ऐसा अपमान IPC की धारा 500 के अंतर्गत अपराध है। सुपरवाइजरी स्टाफ के साथ स्वास्थ्यकर्मियों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।"

    इसके अध्यक्ष डॉ एस आनंद कुमार ने भी स्वास्थ्यकर्मियों पर सवाल उठाते हुए उनके व्यवहार को गैर-पेशेवर करार दिया है।

    कार्रवाई

    उप राज्यपाल किरण बेदी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

    पुडुचेरी के कलेक्टर अरुण ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने NDTV से कहा, "मैंने संबंधित विभाग को मेमो भेजा है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मामले की जांच कर रहा हूं।"

    वहीं पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने कहा है कि मामले से संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस भेजे जा रहे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, शव को दफनाने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया था।

    जानकारी

    पुडुचेरी में अब तक कोरोना वायरस के 99 मामले

    पुडुचेरी में अब तक 99 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है। इनमें से 36 लोग ठीक होकर अपने घऱ जा चुके हैं, वहीं 63 का अभी भी इलाज चल रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चेन्नई
    सोशल मीडिया
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    चेन्नई

    जेल से निकलकर नहीं लगा मन तो शख्स ने की चोरी, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे क्राइम समाचार
    असम: भीषण बाढ़ से 26 लाख लोग प्रभावित, बचाव कार्यों के लिए अलर्ट पर सेना नरेंद्र मोदी
    इस भारतीय ने इंस्टाग्राम में ढूंढी बड़ी खामी, कंपनी ने ईनाम में दिए लाखों रुपये फेसबुक
    छात्रों के लिए सबसे पसंदीदा भारतीय शहर है बेंगलुरू, लंदन दुनिया में सबसे आगे मुंबई

    सोशल मीडिया

    किसी को पता चले बिना देखना है व्हाट्सऐप स्टेटस तो अपनाये ये आसान तरीका व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप के नए फीचर में मैसेज वेरिफाई कर सकेंगे यूजर्स व्हाट्सऐप
    कोरोना वायरस: झूठे हैं सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे ये दावे नरेंद्र मोदी
    जामिया: प्रोफेसर ने किया "गैर-मुस्लिम छात्रों को फेल" करने संंबंधी ट्वीट, यूनिवर्सिटी ने किया निलंबित दिल्ली

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: चीन का अनुमान, 15 जून तक भारत में रोजाना मिलने लगेंगे 15 हजार मामले चीन समाचार
    भारत ने विदेशियों के आगमन के लिए खोले दरवाजे, इन लोगों को मिल सकेगा वीजा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड नए मामले और मौतें भारत की खबरें
    दिल्ली: बाहर से आने वाले सभी लोगों के लिए सात दिन का होम क्वारंटाइन अनिवार्य दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025