NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: शुक्रवार को मिले 200 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, अधिकतर दिल्ली से सटे जिलों में
    अगली खबर
    हरियाणा: शुक्रवार को मिले 200 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, अधिकतर दिल्ली से सटे जिलों में

    हरियाणा: शुक्रवार को मिले 200 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, अधिकतर दिल्ली से सटे जिलों में

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 30, 2020
    11:37 am

    क्या है खबर?

    हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 200 से अधिक मामले सामने आए।

    महामारी की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है जब प्रदेश में एक दिन में 200 से अधिक नए मरीज मिले हैं।

    शुक्रवार को प्रदेश में मिले 211 मरीजों में से लगभग 80 फीसदी दिल्ली से सटे गुरूग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के रहने वाले हैं। अकेले गुरूग्राम में 115 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    जानकारी

    हरियाणा में अब तक कुल कितने मामले?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार सुबह तक हरियाणा में 1,721 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 762 लोगों का इलाज चल रहा है, 940 ठीक हो चुके हैं और 19 लोगों की मौत हुई है।

    हरियाणा

    दिल्ली में काम करने वाले लोग मिल रहे संक्रमित

    हरियाणा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के पीछे दिल्ली संपर्क बड़ी वजह है।

    दिल्ली में नौकरी करने वाले हरियाणा के पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और दूसरे कर्मचारियों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। वहीं इनसे संपर्क में आए लोग भी संक्रमित पाए जा रहे हैं।

    इसे देखते हुए राज्य सरकार ने दिल्ली-हरियाणा सीमा को सील कर दिया है। लॉकडाउन में राहत देने के बाद राजधानी से राज्य में आवाजाही बढ़ गई थी।

    हरियाणा-दिल्ली सीमा

    अनिल विज ने दिए थे सीमा सील करने के आदेश

    प्रदेश में बढ़ते मामलों के बीच अनिल विज ने दिल्ली सीमा को सील करने के आदेश दिए थे। इसके बाद केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही दिल्ली से हरियाणा में आने की इजाजत दी जा रही है।

    हरियाणा के मामलों का दिल्ली कनेक्शन इस बात से समझा जा सकता है। शुक्रवार को जो लोग संक्रमित मिले हैं, उनमें से सबसे ज्यादा 115 गुरूग्राम, 31 फरीदाबाद और 19 सोनीपत में मिले। ये जिले दिल्ली से सटे हैं।

    हरियाणा

    नई रणनीति बनाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

    दिल्ली से लगे जिलों समेत पूरे प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

    विभाग गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति बना रहा है।

    खुद स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और रिपोर्ट ले रहे हैं। वहीं कई वरिष्ठ अधिकारी गुरूग्राम और फरीदाबाद में डेरा डालकर हालातों की समीक्षा कर रहे हैं।

    जानकारी

    1.10 लाख से ज्यादा टेस्ट

    राज्य में प्रति 10 लाख लोगों पर 4,376 लोगों का टेस्ट किया जा रहा है और अब तक लगभग 1.11 लाख लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट किया जा चुका है। इनमें से लगभग 4,000 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

    संक्रमण

    देश में कोरोना वायरस के कितने मामले?

    देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 1,73,736 पहुंच गई है। इनमें से 86,422 सक्रिय मामले हैं, 82,370 लोग ठीक हो चुके हैं और 4,971 लोगों की मौत हुई है।

    बीते 24 घंटों में देश में 7,964 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो अब तक एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

    वहीं इस दौरान 265 लोगों की जान गई, जो कोरोना वायरस के कारण एक दिन में हुई मौतों की सर्वाधिक संख्या है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    हरियाणा
    फरीदाबाद
    गुरूग्राम

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दिल्ली

    उत्तर प्रदेश: परिवहन निगम की सफाई- दिल्ली एयरपोर्ट से गाजियाबाद और नोएडा तक कैब फ्री उत्तर प्रदेश
    विशेष ट्रेनों में सात दिनों के लिए बुक हुई 45 करोड़ रुपये की दो लाख टिकटें भारतीय रेलवे
    दिल्ली: 70 प्रतिशत कोरोना टैक्स के बावजूद नौ दिन में बिकी 84 करोड़ रुपये की शराब केंद्र सरकार
    हरियाणा सरकार ने इन लोगों के लिए खोली दिल्ली से लगती सीमा हरियाणा

    हरियाणा

    कोरोना वायरस: हरियाणा सरकार की तैयारी, लॉकडाउन बढ़ाने के लिए तीन जोन में बंटेगा प्रदेश महाराष्ट्र
    हरियाणा: 500 रोडवेज बसों में चलेगी मोबाइल डिस्पेंसरी, गांव-गांव जाकर होगा सामान्य मरीजों का इलाज अनिल विज
    हरियाणा में शुरू हुआ शराब का उत्पादन, दुष्यंत चौटाला ने बताई क्या है वजह कांग्रेस समाचार
    कोरोना वायरस: रेड जोन में रखे जाएंगे हरियाणा के 20 जिले- रिपोर्ट भारत की खबरें

    फरीदाबाद

    फरीदाबादः पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे एजेंट का वीडियो वायरल, हुई गिरफ्तारी हरियाणा
    फरीदाबादः महिलाएं बोलीं- भाजपा को वोट दिला रहा था एजेंट, बूथ पर दोबारा होगा मतदान हरियाणा
    हरियाणा: पुलिसकर्मियों द्वारा पार्क में महिला की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर अधिकारी बर्खास्त हरियाणा
    फरीदाबादः प्राइवेट स्कूल में आग लगने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत हरियाणा

    गुरूग्राम

    पीएम मोदी ने वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, दिल्ली को प्रदूषण से मिलेगी राहत दिल्ली
    दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के पास साइकिल पर रखे बक्से में मिली महिला की सिर कटी लाश दिल्ली पुलिस
    दिल्ली के छतरपुर में हो रही थी रेव पार्टी, भारा मात्रा में शराब और कोकीन बरामद दिल्ली पुलिस
    गुरुग्राम: SHO ने महिला के साथ किया कई बार रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025