NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: कालका में कांग्रेस विधायक के काफिले पर गोलीबारी, 2 समर्थक घायल
    अगली खबर
    हरियाणा: कालका में कांग्रेस विधायक के काफिले पर गोलीबारी, 2 समर्थक घायल
    हरियाणा में कांग्रेस विधायक के काफिले पर गोलीबारी

    हरियाणा: कालका में कांग्रेस विधायक के काफिले पर गोलीबारी, 2 समर्थक घायल

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 20, 2024
    06:47 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में चल रही विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पंचकुला में खौफनाक घटना सामने आई है।

    कालका विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक प्रदीप चौधरी के काफिले पर रायपुररानी के पास भरौली गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इसमें उनके समर्थक गोली लगने से घायल हो गए।

    घटना के समय चौधरी भी काफिले में मौजूद थे, लेकिन फिलहाल वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

    घटना

    कैसे हुई घटना?

    हरियाणा पुलिस के अनुसार, विधायक प्रदीप अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान भरौली गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने काफिले पर गोलबारी कर दी। अचानक हुई इस वारदात से अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

    पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना में समर्थक गोल्डी खेड़ी सहित 2 लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। हमलावरों की तलाश जारी है।

    पहचान

    प्रदीप 2019 में भाजपा उम्मीदवार को हराकर बने थे विधायक

    प्रदीप ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लतिका शर्मा को हराया था। इसके बाद हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने उन्हें एक मामले में 3 साल की सजा सुनाई दी थी।

    इसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। हालांकि, इसके बाद उनकी सजा पर रोक लगने से उनकी विधायकी बच गई थी।

    प्रदीप की इलाके में अच्छी पैठ है। यही कारण है कि कांग्रेस ने उन पर एक बार फिर से भरोसा जताया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    कांग्रेस समाचार
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार
    विनफास्ट इन गाड़ियों के साथ करेगी भारत में प्रवेश, जानिए कब शुरू होगी बुकिंग  विनफास्ट
    कौन थे टीवी अभिनेता विभु राघवे, जिनकी कैंसर के कारण हो गई मौत? सेलिब्रिटी की मौत

    हरियाणा

    भाजपा ने की हरियाणा चुनाव की तारीख बदलने की मांग, चुनाव आयोग को लिखा पत्र भाजपा समाचार
    हरियाणा विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, जानिए कितनी सीटों पर लड़ेंगे दुष्यंत चौटाला
    मारुति के नए प्लांट की स्थापना में हो रही देरी, कंपनी ने बताया यह कारण  मारुति सुजुकी
    हरियाणा: ED ने भूपेंद्र हुड्डा मामले में दो कंपनियों की 834 करोड़ की संपत्ति कुर्क की प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन से किसे होगा फायदा, क्यों साथ आ रही दोनों पार्टियां? आम आदमी पार्टी समाचार
    हरियाणा भाजपा में विद्रोह; सूची आने के बाद इस्तीफों की झड़ी, विधायक-पूर्व मंत्रियों ने छोड़ी पार्टी हरियाणा
    दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल राजेंद्र पाल गौतम
    कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी छोड़ी विनेश फोगाट

    गोलीबारी की घटना

    कनाडा: एडमॉन्टन में गुरुद्वारे प्रमुख की गोली मारकर हत्या, मजदूर पर लगा आरोप कनाडा
    अमेरिका: शिकागो में पुलिस ने कार चालक पर दागीं 41 सेकेंड में 96 गोलियां, मौत अमेरिका
    अमेरिका: न्यूयॉर्क में पुलिस अधिकारी और डिप्टी शेरिफ की गोली मारकर हत्या अमेरिका
    दिल्ली: नंदनगरी इलाके में दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत, हमलावर ने आत्महत्या की दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025