फरीदाबाद में पुलिस को ठिकाना बताने पर दबंगों ने युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाई, गंभीर घायल
क्या है खबर?
हरियाणा के फरीदाबाद में 2 गुटों के बीच हुई लड़ाई ने हिंसक रूप ले लिया है, जिसमें एक युवक को दौड़ाकर उसके पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी गई। घटना सिरोही और धौज गांवों के 2 गुटों के बीच बताई जा रही है। स्कॉर्पियो चालक की पहचान परवेज के रूप में हुई है, जबकि पीड़ित नफीस की हालत गंभीर है। घटना का 17 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें काली स्कॉर्पियो से एक व्यक्ति को कुचलते देखा जा सकता है।
घटना
क्या है पूरा मामला?
यमुनापार अपराध जांच एजेंसी (CIA) ने एक मामले में दबिश थी, जिसमें परवेज मौके से फरार हो गया। उसे शक था कि नफीस ने पुलिस टीम को उसके ठिकाने की जानकारी दी है, जिसके चलते उसने नफीस को सबक सिखाने की योजना बनाई। गुुरुवार को आरोपी ने गांव में नफीस का स्कॉर्पियों से पीछा गया और गाड़ी को नफीस समेत एक घर की दीवार में घुसा दी। आरोपी समेत गाड़ी सवार लोग फरार हो गए। नफीस की हालत गंभीर है।
ट्विटर पोस्ट
युवक को स्कॉर्पियो चालक ने कुचला (सावधान- दृश्य विचलित कर सकता है)
फरीदाबाद धौज क्षेत्र में स्कॉर्पियो चालक ने लोगों को बेरहमी से कुचला। एक की हालत गंभीर। pic.twitter.com/kPGEuMaItu
— Gagandeep Singh (@GagandeepNews) July 2, 2026
जांच
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वह स्कॉर्पियो सवार आरोपियों की तलाश कर रही है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी कोणों से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला रंजिश का है, जिसमें गांवों के 2 गुट शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश जारी है।