NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आंदोलन के बीच हरियाणा सरकार का किसानों के कर्ज पर ब्याज माफ करने का ऐलान
    अगली खबर
    आंदोलन के बीच हरियाणा सरकार का किसानों के कर्ज पर ब्याज माफ करने का ऐलान
    हरियाणा सरकार ने किसानों के कर्ज पर ब्याज माफी का ऐलान किया

    आंदोलन के बीच हरियाणा सरकार का किसानों के कर्ज पर ब्याज माफ करने का ऐलान

    लेखन गजेंद्र
    Feb 23, 2024
    01:55 pm

    क्या है खबर?

    किसान आंदोलन के बीच हरियाणा सरकार ने बड़ा दांव चला है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बजट के दौरान किसानों के कर्ज पर ब्याज माफी का ऐलान किया।

    खट्टर ने विधानसभा में कहा कि सितंबर, 2023 तक हरियाणा के किसानों द्वारा लिए गए कर्ज पर ब्याज माफ किया जाएगा। हालांकि, इसमें शर्त शामिल है।

    अगर किसान मई, 2024 तक कर्ज जमा कराते हैं, तभी उन्हें ब्याज और जुर्माने से राहत मिलेगी।

    ऐलान

    MSP पर फसल खरीदेगी सरकार

    हिंदुस्तान के मुताबिक, खट्टर ने विधानसभा में बताया कि उनकी सरकार 14 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी।

    साथ ही किसानों के लिए नया पोर्टल शुरू किया गया है, जिसकी मदद से फसलों के नष्ट होने पर ऑनलाइन दावा किया जा सकता है। पोर्टल से अब तक 298 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान हुआ है।

    इसके अलावा ड्रोन संचालन के लिए 500 युवा किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव में सहायता मिले।

    बजट सत्र

    प्रदूषण रोकने के लिए 1.56 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण

    खट्टर ने बताया कि प्रदूषण कम करने के लिए पराली जलाने की रोकथाम से जुड़ी योजना के तहत 1.56 लाख किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। इस योजना से 14 लाख एकड़ खेत का प्रबंधन होगा।

    वर्ष 2023-24 में पराली जलाने के 2,303 मामले सामने आए, जबकि 2021-22 में 6,987 मामले दर्ज किए गए थे। 2 सालों में पराली जलाने के मामले 67 प्रतिशत कम हुए।

    बता दें, किसान MSP की गारंटी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    किसान आंदोलन
    हरियाणा
    मनोहर लाल खट्टर
    कर्ज माफी

    ताज़ा खबरें

    रॉयल एनफील्ड की 250cc बाइक्स में मिलेगा हाइब्रिड इंजन, इस कंपनी से चल रही वार्ता रॉयल एनफील्ड बाइक
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर छाईं जाह्नवी कपूर, प्रशंसकों को याद आईं श्रीदेवी  जाह्नवी कपूर
    उत्तर प्रदेश से राजस्थान तक अभी और तपेंगे ये राज्य, जानिए कहां तक पहुंचा पारा  गर्मी की लहर
    आतंकवाद पर पाकिस्तान की पोल खोलने सांसदों के 2 प्रतिनिधिमंडल विदेश रवाना, पहले जापान-UAE जाएंगे ऑपरेशन सिंदूर

    किसान आंदोलन

    किसान संगठनों का 13 फरवरी को 'दिल्ली मार्च', रोकने के लिए कड़े इंतजाम कर रही पुलिस पंजाब
    हरियाणा: दिल्ली कूच कर रहे किसानों के लिए 2 स्टेडियम अस्थायी जेल में तब्दील हरियाणा
    किसान आंदोलन को देखते हुए पूरी दिल्ली में लागू की गई धारा 144, सभाओं पर प्रतिबंध दिल्ली
    दिल्ली: 1 महीने तक धारा 144 लागू, जानें किन-किन गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी  दिल्ली पुलिस

    हरियाणा

    #NewsBytesExplainer: ऋषभ पंत को ठगने वाला पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह कौन है, उसने कैसे ठगी की? ऋषभ पंत
    जालसाजों ने युवती को निवेश कर मुनाफा कमाने का दिया झांसा, ठग लिए 41.36 लाख रुपये साइबर अपराध
    टास्क स्कैम में फंसाकर जालसाजों ने युवक से की ठगी, लगाया 33 लाख रुपये का चूना साइबर अपराध
    गुरुग्राम: खाटू श्याम जा रही ट्रेन में जगह न मिलने पर हंगामा, पटरी पर लेटे यात्री  गुरूग्राम

    मनोहर लाल खट्टर

    हरियाणा: 5वीं और 8वीं कक्षाओं में नहीं होंगीं बोर्ड परीक्षाएं, राज्य सरकार ने टाला फैसला हरियाणा
    चंडीगढ़ को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चला आ रहा विवाद क्या है? हरियाणा
    हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव हरियाणा
    हरियाणा: कम आय वाले परिवारों की लड़कियों को स्नातकोत्तर तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा- मुख्यमंत्री हरियाणा

    कर्ज माफी

    तमिलनाडु में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने माफ किया 12,000 करोड़ का कृषि ऋण तमिलनाडु
    उत्तर प्रदेश चुनाव: प्रियंका गांधी ने कर्ज माफी सहित किए ये सात बड़े वादे उत्तर प्रदेश
    पंजाब: चन्नी सरकार छोटे और सीमांत किसानों का 2 लाख तक का कर्ज करेगी माफ पंजाब
    पंजाब: करीब 2,000 डिफॉल्टर किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, विवाद शुरू आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025