LOADING...
गुजरात: सूरत के जरी कारखाने में गैस सिलेंडर में विस्फोट, 2 मजदूरों की मौत
गुजरात के सूरत में जरी कारखाने में आग लगने से 2 की मौत

गुजरात: सूरत के जरी कारखाने में गैस सिलेंडर में विस्फोट, 2 मजदूरों की मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 19, 2026
12:32 pm

क्या है खबर?

गुजरात के सूरत शहर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के कापोदरा इलाके में स्थित एक जरी खाने में आग लग गई और गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हुई है। घटना भरतनगर स्थित एक औद्योगिक इकाई में घटी है। बताया जा रहा है कि कारखाने के अंदर दो गैस सिलेंडर रखे थे, जो आग लगने के बाद फटे हैं। हादसे में 8 से 9 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा

इमारत में फंसे लोगों को बचाया गया

पुलिस ने बताया कि सुबह इलाके की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर दमकल की 10 गाड़ियों को भेजा गया था। आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जिसने कई अन्य तलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर कई मजदूर इमारत में फंसे थे, जिनको बचाने के लिए छत की टीन शेड काटी गई। अभी बचाव और राहत कार्य जारी है।

जांच

कारखाने में पाए गए 8 सिलेंडर

पुलिस ने बताया कि इमारत की आग को बुझाने का काम जारी है। फिलहाल मौके से 8 गैस सिलेंडर भी बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से सूरत समेत पूरे देश में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत है, ऐसे में कारखाने में 8 सिलेंडरों के मिलने से कालाबाजारी और जमाखोरी का शक है। पुलिस ने सिलेंडर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement