Page Loader
इलाज के दौरान हुई पत्नी की मौत, एक साल बाद पति ने डॉक्टर को मारी गोली

इलाज के दौरान हुई पत्नी की मौत, एक साल बाद पति ने डॉक्टर को मारी गोली

Oct 22, 2019
02:30 pm

क्या है खबर?

गुजरात में सोमवार को एक 25 वर्षीय शख्स ने डॉक्टर को गोली मारकर जख्मी कर दिया। ओढ़ाव के रहने वाले विपुल व्यास ने वहां क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर मुकेश प्रजापति को पीछे से गोली मारी। गोली डॉक्टर की दायीं बांह पर लगी। पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि वो बैंक से पैसे लेकर स्कूटर पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से उन पर गोली चला दी।

मौत

एक साल पहले हुई थी आरोपी की पत्नी की मौत

दरअसल, एक साल पहले आरोपी विपुल की पत्नी की गर्भवती पत्नी की डिलीवरी होनी थी। आरोपी ने उन्हें डॉक्टर मुकेश के क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां पर सफलता गुप्ता नामक डॉक्टर ने उनका इलाज किया। इस दौरान उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी की पत्नी की हालत बिगड़ती गई। हालत में सुधार न होते देख उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सोमवार को इस घटना को एक साल पूरा हुआ था।

जानकारी

अपनी पत्नी की मौत के लिए डॉक्टर को जिम्मेदार मानता है आरोपी

TOI के मुताबिक, डॉक्टर का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार मानता है और इसीलिए उसने उनकी जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।

घटना

मोटरसाइकिल पर चढ़कर आरोपी फरार

अपनी शिकायत में डॉक्टर ने कहा कि जब वो बैंक से घर से लौट रहे थे। इसी दौरान उनका फोन बजा। जब उन्होंने स्कूटर को साइड में रोककर फोन पर बात करनी शुरू की, तभी उन्हें बांह पर कंधे पर झटका महसूस हुआ। बाद में उनकी बांह से खून बहना शुरू हो गया। इसके बाद उन्होंने देखा कि आरोपी विपुल हाथ में पिस्तौल लिए मोटरसाइकिल पर चढकर भाग रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।