गुजरात में दोस्त की पत्नी से व्यक्ति ने लिया बदला, 2 साल की बेटी का रेप
क्या है खबर?
गुजरात के भरूच जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी दोस्त की पत्नी से बदला लेने के लिए उसकी 2 साल की बेटी का रेप किया है। आरोपी की पहचान 28 साल के सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उस पर POCSO अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अभी बच्ची सदमे में है।
घटना
क्या है पूरा मामला?
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र उसके पति का दोस्त है, जिसका उनके घर पर आना-जाना था।
सुरेंद्र महिला को पसंद करने लगा और अपने साथ नाजायज संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसके लिए महिला ने साफतौर पर मना कर दिया।
आरोप है कि इनकार का बदला लेने के लिए सुरेंद्र ने बच्ची के साथ गलत काम किया है।
जांच
चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को साथ ले गया
पुलिस का कहना है कि वारदात के दिन बच्ची आंगन में खेल रही थी। तभी आरोपी उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने साथ ले गया और कमरे में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया।
बच्ची आरोपी को जानती थी, जिससे वह उसके साथ चली गई। पुलिस का कहना है कि बच्ची के निजी अंगों पर चोट आई है, उसका इलाज चल रहा है।
आरोपी को विशेष कोर्ट में पेश किया गया है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।