NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दुल्हन का आधार कार्ड देखकर दूल्हे ने शादी से किया इनकार, थाने पहुँची दुल्हन
    अगली खबर
    दुल्हन का आधार कार्ड देखकर दूल्हे ने शादी से किया इनकार, थाने पहुँची दुल्हन

    दुल्हन का आधार कार्ड देखकर दूल्हे ने शादी से किया इनकार, थाने पहुँची दुल्हन

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jun 25, 2019
    08:47 pm

    क्या है खबर?

    आधार कार्ड आज के समय में कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, यह सभी लोग जानते हैं। आधार कार्ड पहचान प्रमाण पत्र होने के साथ ही कहीं भी और कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    अब तक आपने आधार कार्ड से लोगों का फ़ायदा होते देखा होगा, लेकिन हाल ही में आधार कार्ड की वजह एक शादी टूट गई।

    दरअसल, शादी के दौरान दुल्हन का आधार कार्ड पर नाम देखकर दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।

    आइए जानें।

    मामला

    दुल्हन ने छिपाई अपनी जाति

    जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश में शादी की रस्मों के बीच में ही अचानक से दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

    दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन ने अपनी जाति उनसे छिपाई। इसका ख़ुलासा दुल्हन का आधार कार्ड देखने में बाद हुआ।

    आधार कार्ड से नाम न मिलने की वजह से रिश्ता टूट गया। इस घटना से दुल्हन को काफ़ी दुःख हुआ और वह रोने लगी। इसके बाद न्याय पाने के लिए दुल्हन पुलिस थाने पहुँच गई।

    कारण

    आधार में अन्य प्रमाणपत्रों से अलग था दुल्हन के पिता का सरनेम

    यह अजीबो-गरीब घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के क्रोसुरु मंडल के गडेवरिपलेम गाँव का है।

    यहाँ के रहने वाले किसान मुन्नंगी वेंकट रेड्डी की गाँव की ही एक लड़की से शादी हो रही थी।

    शादी का कार्यक्रम चल रहा था, तभी पंडित ने शादी का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दोनों के आधार कार्ड माँगे।

    आधार कार्ड देखकर सबके होश उड़ गए, क्योंकि दुल्हन के पिता का सरनेम आधार में अन्य प्रमाणपत्रों से अलग था।

    दुल्हन

    न्याय माँगने के लिए थाने पहुँच गई दुल्हन

    दुल्हन के पिता के आधार कार्ड में सरनेम में 'रेड्डी' नहीं था। यह देखकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

    विवाद बढ़ने के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और विवाह की रस्मों के बीच से उठकर मंडप छोड़कर अपने परिवार के साथ चला गया।

    दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार वालों को काफ़ी समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने।

    शादी टूटने से दुल्हन रोने लगी और न्याय माँगने के लिए पुलिस थाने पहुँच गई।

    जानकारी

    दूल्हा और उसके परिजन फ़रार

    बता दें, पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शादी को लेकर दोनों ही परिवारों ने काफ़ी तैयारियाँ की थी। क्रोसुरु SI जनार्दन के अनुसार, "दूल्हा और उसके परिजन फ़रार हैं। हम उनके अन्य रिश्तेदारों से संपर्क कर रहे हैं।"

    पुराना मामला

    दुल्हन ने दर्ज करवाया था दहेज माँगने का केस

    इससे पहले मई में राजस्थान के बारन जिले में एक दूल्हा शादी के मंडप से भाग गया था। हालाँकि, वहाँ जाति का नहीं बल्कि दहेज का मामला था।

    जानकारी के अनुसार, दूल्हे ने फेरे की रस्म शुरू होने से पहले बाइक की माँग की थी, जिसे लड़की के घरवालों ने इनकार कर दिया।

    इसके बाद दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया था। बाद में दुल्हन ने लालची दूल्हे और उसके परिवार वालों के ख़िलाफ़ दहेज माँगने का केस दर्ज करवाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    आंध्र प्रदेश
    आधार कार्ड

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    भारत की खबरें

    अनंतनाग हमले के पीछे है 1999 में भारत द्वारा रिहा किए गए आतंकी का हाथ- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार
    SCO सम्मेलनः इमरान खान ने तोड़ा प्रोटोकॉल, मोदी ने दिया आतंक को लेकर कड़ा संदेश पाकिस्तान समाचार
    भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में फेसबुक की एंट्री, इस स्टार्ट-अप में खरीदी हिस्सेदारी फेसबुक
    एक और कारोबारी देश से भागा, दो हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप दुबई

    आंध्र प्रदेश

    पसंदीदा नेता को मुख्यमंत्री बनाने की चाहत में युवक ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई भारत की खबरें
    तेलुगू देशम पार्टी के सांसद भगवान शिव बनकर पहुंचे संसद, जानें क्या है पूरा मामला संसद
    आंध्र प्रदेशः चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव, बेरोजगार युवाओं को देगी कारें आंध्र प्रदेश सरकार
    विज्ञान कांग्रेस में आंध्र यूनिवर्सिटी के VC बोले- कौरव थे टेस्ट ट्यूब बेबी पंजाब

    आधार कार्ड

    आधार धारकों को मिलेगा आधार नंबर वापस लेने का विकल्प, प्रस्ताव तैयार भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    लाइव वीडियो से ग्राहकों के सत्यापन पर विचार कर रहा है भारतीय रिजर्व बैंक भारतीय रिजर्व बैंक
    अगर आधार के लिए डाला दबाव तो लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना और काटनी होगी जेल आधार डाटा लीक
    UIDAI की स्कूलों को चेतावनी- छात्रों के प्रवेश के लिए आधार कार्ड न करें अनिवार्य भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025