LOADING...
गाजियाबाद में किराया वसूलने पहुंची मकान मालकिन की दंपति ने हत्या की, शव सूटकेस में भरा
गाजियाबाद में किराया वसूलने पहुंची मकान मालकिन की किराएदार दंपति ने हत्या की

गाजियाबाद में किराया वसूलने पहुंची मकान मालकिन की दंपति ने हत्या की, शव सूटकेस में भरा

लेखन गजेंद्र
Dec 18, 2025
01:35 pm

क्या है खबर?

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक दंपति से किराया वसूलने पहुंची मकान मालकिन की हत्या कर दी गई और उसके शव को कमरे में ही छिपा दिया। घटना बुधवार को गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन स्थित ऑरा चिमेरा आवासीय परिसर में घटी है। मृतक मकान मालकिन दीपशिखा शर्मा (48) है, जबकि आरोपी किराएदार दंपति अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

हत्या

क्या है पूरा मामला?

उमेश शर्मा अपनी पत्नी दीपशिखा के साथ सिहानी गेट इलाके में रहते हैं। यहां से 1 किलोमीटर दूर, ऑरा चिमेरा सोसाइटी में उनका एक और फ्लैट है। उन्होंने यह फ्लैट जुलाई में गुप्ता परिवार को किराए पर दिया था, जो परिवहन व्यवसाय में हैं। दंपति ने 6 महीने से किराया नहीं दिया था। बुधवार को दीपशिखा किराया मांगने दंपति के फ्लैट पर पहुंची थी, लेकिन जब रात 11:20 बजे तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिवार ने खोजबीन शुरू की।

माामला

कैसे हुआ खुलासा?

जब दीपशिखा किराया मांगने पहुंचीं थी, तब उनके पति उमेश घर पर नहीं थे। दीपशिखा के न लौटने पर उनकी घरेलू सहायक मीना ने उन्हें ढूंढते हुए गुप्ता दंपति के घर पहुंची। उन्हें जवाबों से शक हुआ तो वह गार्डरूम में गई और CCTV चेक करने को कहा। फुटेज में दीपशिखा गुप्ता दंपति के फ्लैट में प्रवेश करती दिखीं थी, लेकिन बाहर आती नहीं दिखीं। इसके बाद मीना ने पुलिस को सूचना दी और पड़ोसियों को भी बताया।

Advertisement

जांच

प्रेशर कूकर से पीटा, फिर दुपट्टे से गला घोंटा

मीना ने बताया कि गुप्ता दंपति ऑटो से कहीं जा रहे थे, लेकिन उनको रोका गया। बाद में पुलिस ने दंपति को हिरासत में लिया, तो उन्होंने सारा जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घर की तलाशी में बिस्तर के नीचे एक सूटकेस में दीपशिखा का शव बरामद किया। दंपति ने पहले दीपशिखा को घर में बुलाया, फिर प्रेशर कूकर से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। टुपट्टे से गला घोंटकर जान ले ली और शव को सूटकेस में भर दिया।

Advertisement