छत्तीसगढ़: राजिम मेले में पहुंचे फ्रांस के सैलानी, भारतीय संस्कृति को जाना
क्या है खबर?
छ्त्तीसगढ़ में चल रहे राजिम माघी पुन्नी मेले में देश के साथ ही विदेश के सैलानी भी पहुंच रहे हैं। यहां विशाखापट्टनम से सड़क रस्ते से फ्रांस के सैलानी पहुंचे हैं।
उन्होंने यहां न केवल भारतीय संस्कृति को नजदीक से जाना बल्कि खानपान का लुत्फ भी उठाया।
फ्रांस सैलानियों के राजिम मेला पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर वीडियो शेयर किया, वहीं सैलानियों का मीडिया सेंटर द्वारा स्वागत किया गया।
भ्रमण
एक महीने की यात्रा पर हैं सैलानी
फ्रांस के सैलानी रोले, मार्टिन, जोयल, अग्नेश और भासो एक महीने के लिए भारत आए हैं। ये 6,500 किलोमीटर की यात्रा करके 28 फरवरी को अपने देश वापस जाएंगे।
विशाखापट्टनम से चलकर छत्तीसगढ़ पहुंचे सैलानियों ने कहा कि वे जहाज से भी आ सकते थे, लेकिन भारत की संस्कृति से रूबरू होने के लिए उन्होंने सड़क मार्ग से आना चुना।
सैलानियों ने नागा साधुओं के साथ तस्वीरें खिंचवाई और स्थानीय पकवानों का भी स्वाद लिया।
ट्विटर पोस्ट
भूपेश बघेल ने शेयर किया वीडियो
नमस्ते राजिम! कहते हुए राजिम पहुंचे #फ़्रांस के सैलानी राजिम मेले की भव्यता एवं मेले का विस्तार देखकर अत्यंत प्रसन्न हो गए।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 16, 2023
हमारे देश और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत सदैव से सभी को प्रभावित करती रही है। #नवा_छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/Max2onjG8H