NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस के कारण भारत में चौथी मौत, पंजाब में 70 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम
    देश

    कोरोना वायरस के कारण भारत में चौथी मौत, पंजाब में 70 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम

    कोरोना वायरस के कारण भारत में चौथी मौत, पंजाब में 70 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम
    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 19, 2020, 06:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस के कारण भारत में चौथी मौत, पंजाब में 70 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम

    भारत में कोरोना वायरस के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को जर्मनी से इटली होते हुए दिल्ली लौटे पंजाब के एक 70 वर्षीय शख्स की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है। यह शख्स इसी महीने दिल्ली आया था। इससे पहले दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी एक-एक शख्स की मौत हुई है। भारत में अब तक जिन चार लोगों की मौत हुई है, उन सब की उम्र 60 साल से अधिक थी।

    मृतक के घर के आसपास के तीन किलोमीटर का इलाका सील

    मृत शख्स का नाम बलदेव सिंह बताया जा रहा है। बलदेव नवांशहर के पथलावा गांव के रहने वाले थे। स्थानीय प्रशासन ने उनके गांव के आसपास के तीन किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर और सिंह के संपर्क में आने वाले उनके परिजनों और रिश्तेदारों को भी एकांत में रखा गया है। साथ ही उनका घर भी बुधवार से पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

    पंजाब सरकार ने लागू किए कड़े प्रतिबंध

    पंजाब सरकार ने ऐहतियात बरतते हुए राज्य में सार्वजनिक यातायात पर रोक लगाने का ऐलान किया है। कैप्टन अमरिंदर सरकार ने शुक्रवार रात 12 बजे से राज्य में प्राइवेट और सरकारी बसें, ऑटो रिक्शा और टेंपो को बंद करने की घोषणा की है। इसके अलावा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं टाल दी गई हैं। साथ ही मैरिज प्लेस, होटल, धार्मिक और दूसरे आयोजनों में 20 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगी है।

    भारत में सामने आए 174 मामले

    भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 174 मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को 5 नए संक्रमित लोगों की पहचान हुई। वहीं 15 लोग ठीक हो चुके हैं। आप यहां टैप कर कोरोना वायरस के मामलों को ट्रैक कर सकते हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित

    कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन से पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सभी शहरों में लॉकडाउन करने की मांग की है। उनके ट्वीट के बाद यह खबर फैलने लगी कि सरकार देशभर में लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री लॉकडाउन का ऐलान नहीं करेंगे। सूत्रों ने इसे अफवाह करार दिया।

    घर से काम करेंगे RBI के सभी कर्मचारी

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है। इस दौरान अगर किसी जरूरी मामले पर बैठक करनी पड़ी तो यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने सभी राज्यों सरकारों से अपील की है वो प्राइवेट सेक्टरों में काम करने वाले कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दें। ऐसी सभी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है जो किसी आपातकालीन सेवा में नहीं हैं।

    कोरोना वायरस के कारण ये भी हुआ

    कोरोना वायरस के चलते कश्मीर में ट्रेन सेवा सस्पेंड कर दी गई है। बनिहाल और बारामूला के बीच 31 मार्च तक ट्रेन सेवा निलंबित रहेगी। हरियाणा सरकार ने राज्य की सभी सब्जी मंडियों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया। ओडिशा के पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान मंदिर के पुजारियों को पूजा-अर्चना करने की इजाजत होगी। चेन्नई एयरपोर्ट पर 50 अंतरराष्ट्रीय और 34 घरेलू उड़ानें रद्द।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    इटली
    जर्मनी

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: पंजाब में बंद होगा सार्वजनिक यातायात, केंद्रीय कर्मचारी घर से करेंगे काम मुंबई
    सुप्रीम कोर्ट में बोली केंद्र सरकार, देश में गैर-नागरिकों की पहचान के लिए जरूरी है NRC केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस: क्या है कम्युनिटी ट्रांसमिशन और क्या यह भारत में शुरू हो गया है? मुंबई
    कोरोना वायरस: भारत में अब तक 170 लोग संक्रमित, 8 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री चीन समाचार

    दिल्ली

    निर्भया केस: दोषी पवन की क्यूरेटिव याचिका खारिज, कल सुबह होगी चारों दोषियों को फांसी निर्भया गैंगरेप
    आखिरी इच्छा से लेकर काला नकाब पहनाने तक, जानिए फांसी से पहले की पूरी कहानी निर्भया गैंगरेप
    यस बैंक ने फिर से बहाल की अपनी सभी सेवाएं भारत की खबरें
    दिल्ली: टेस्ट कराने के बाद सिंगापुर चला गया शख्स, अब रिपोर्ट में आया कोरोना वायरस पॉजिटिव आम आदमी पार्टी समाचार

    इटली

    कोरोना वायरस लैब में तैयार नहीं हो सकता, प्राकृतिक रूप से हुआ शुरू- वैज्ञानिक चीन समाचार
    भारत में स्टेज 2 पर है कोरोना वायरस, जानिये इसका मतलब चीन समाचार
    कोरोना वायरस के कारण चीन में बढ़े तलाक के मामले, इटली में बढ़ी इंटरनेट की खपत चीन समाचार
    कोरोना वायरस: इटली में 2,000 से ऊपर पहुंचा मौत का आंकड़ा, कनाडा ने सीमाएं की बंद भारत की खबरें

    जर्मनी

    कोरोना वायरस: भारत ने जर्मनी को दिया 10 लाख जांच किट का ऑर्डर दक्षिण कोरिया
    उत्तर प्रदेश में मिलीं सोने की खदानें, हजारों टन सोना मिलने का अनुमान चीन समाचार
    इंग्लैंड और फ्रांस को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत भारत की खबरें
    किसी लड़के से नहीं बल्कि प्लेन से शादी करना चाहती है यह महिला, जानें वजह अजब-गजब खबरें

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023