NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस की चपेट में आए पूर्व हजूरी रागी और पद्मश्री निर्मल सिंह का निधन
    अगली खबर
    कोरोना वायरस की चपेट में आए पूर्व हजूरी रागी और पद्मश्री निर्मल सिंह का निधन

    कोरोना वायरस की चपेट में आए पूर्व हजूरी रागी और पद्मश्री निर्मल सिंह का निधन

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 02, 2020
    11:02 am

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को घुटनों पर ला दिया है। इसके संक्रमित और मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

    भारत में लॉकडाउन के बाद भी इसके प्रसार में कमी नहीं आई है और यह तेजी से लोगों को चपेट में लेता जा रहा है।

    पंजाब के अमृतसर में पद्मश्री और स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह (62) का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनके बुधवार को ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

    जानकारी

    निर्मल सिंह को साल 2009 में किया गया था पद्मश्री से सम्मानित

    बता दें कि निर्मल सिंह को गुरु ग्रंथ साहिब (सिख पवित्र ग्रंथ) की गुरबानी में सभी 31 'रागों' का ज्ञान था। उन्हें 'गुरबानी' प्रतिपादक के रूप में जाना जाता था। इसी को लेकर साल 2009 में उन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

    उपचार

    30 मार्च को कराया गया था अस्पताल में भर्ती

    गुरु नानक देव अस्पताल के सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जौहल ने बताया कि निर्मल सिंह गत फरवरी में ब्रिटेन से लौटे थे।

    गत 30 मार्च को उन्हें बुखार और सांस फूलने की परेशानी हुई थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    बुधवार को उनके कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

    उन्हें पहले से अस्थमा था जिसके कारण उनकी हालत और गंभीर थी। उन्होंने सुबह 04:30 बजे अंतिम सांस ली।

    जानकारी

    दो रिपोर्ट्स आई थीं निगेटिव

    निर्मल सिंह के निरश्तेदारों ने बताया कि उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर उनकी जांच कराई गई थी, लेकिन पहले उनकी दो रिपोर्ट्स निगेटिव आई थीं। हालांकि तीसरी बार जांच होने पर उनके कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई।

    कार्यक्रम

    ब्रिटेन से लौटने के बाद कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे निर्मल सिंह

    निर्मल सिंह से जुड़े लोगों ने बताया कि फरवरी में ब्रिटेन से लौटने के बाद निर्मल सिंह राज्य में आयोजित हुए कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

    वह 29 फरवरी को तबलावादक जाकिर हुसैन के साथ स्वर्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी मौजूद रहे थे।

    चंडीगढ़ में 19 मार्च को उन्होंने एक घर में कीर्तन किया था, जहां दर्जनों लोग मौजूद थे।

    अब उनके संपर्क में आए लोगों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। उनकी तलाश जारी है।

    कार्रवाई

    घर के आस-पास का इलाका किया सील

    निर्मल सिंह का निधन होने के बाद पंजाब सरकार सकते में आ गई। पुलिस ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सुबह सबसे पहले उनके घर व आस-पास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।

    चिकित्सा विभाग की ओर से उनके घर व क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा रहा है।

    इसके अलावा उनकी दो बेटियां, बेटा, पत्नी, ड्राइवर और उनके साथ के अन्य छह लोगों को अस्पताल में अलग-अलग क्वारंटाइन किया गया है।

    कोरोना संक्रमण

    भारत और पंजाब में इस तरह बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

    भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,834 पर पहुंच गई है। इसी तरह मृतकों की संख्या भी बढ़कर 41 हो गई है।

    इसी तरह अब तक 144 लोगों को पूरी तरह स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 335 हो गई है। इसी तरह पंजाब में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46 पहुंच गई है। राज्य में अब तक पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पंजाब
    अमृतसर
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए मारुति सुजुकी बनाएगी वेंटिलेटर और मास्क चेन्नई
    कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए 500 करोड़ रुपये देगी टाटा कोरोना वायरस
    लॉकडाउन: ड्राइवरों की मदद के लिए अपनी एक साल की सैलरी देंगे ओला के CEO ओला कैब्स
    कोरोना वायरस: आगे की मुश्किल चुनौतियों के लिए क्या तैयारी कर रहा है भारत? केंद्र सरकार

    पंजाब

    गर्म नाश्ता न परोसने पर बौखलाए ससुर ने बहू पर चलाई गोलियां, महिला ने तोड़ा दम हत्या
    दिल्ली चुनाव: AI बेस्ड होंगे पोलिंग बूथ, चुनाव आयोग के अलग-अलग प्रयोगों पर एक नजर दिल्ली
    मकर संक्रांति: त्योहार एक, नाम अनेक; आइए जानें इनके बारे में झारखंड
    कांग्रेस ने मुख्यमंत्रियों से की NPR रोकने की अपील, जानिए कैसे ऐसा कर सकते हैं राज्य मध्य प्रदेश

    अमृतसर

    विशेष विमान से अभिनंदन को वापस लाना चाहता था भारत, पाकिस्तान ने नहीं दी इजाजत भारत की खबरें
    पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देने की तैयारी, भारतीय वायुसेना ने किया बड़ा युद्धाभ्यास भारत की खबरें
    पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक के बाद से बंद अपना एयरस्पेस खोला, जानिये क्या होगा फायदा भारत की खबरें
    पाकिस्तान में बस नहीं भेजेगा भारत, जानें जम्मू-कश्मीर मामले के बाद किन चीजों पर लगी रोक भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    निजामुद्दीन धार्मिक समारोह में कोरोना वायरस: 24 लोग संक्रमित, विदेशियों ने किया वीजा नियमों का उल्लंघन दिल्ली
    लॉकडाउन के बीच 30 दिनों के लिए फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस देगी रिलायंस जियो रिलायंस
    कोरोना वायरस: लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने चिह्नित की 10 संवेदनशील जगह भारत की खबरें
    कहीं आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर तो नहीं? इन लक्षणों की पहचान करके जानिए स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025