LOADING...
फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 4 भारतीय महिलाएं शामिल, जानिए नाम
फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 4 भारतीय महिलाएं शामिल

फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 4 भारतीय महिलाएं शामिल, जानिए नाम

लेखन गजेंद्र
Dec 06, 2023
03:38 pm

क्या है खबर?

बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स ने वर्ष 2023 के लिए दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की वार्षिक सूची जारी कर दी है। इस बार इसमें भारत की 4 महिलाएं शामिल हैं। सूची में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, HCL कॉर्पोरेशन की CEO रोशनी नादर मल्होत्रा, स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की चेयरपर्सन सोमा मंडल और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ शामिल हैं। फोर्ब्स ने पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव के क्षेत्र आदि पैमानों के आधार पर रैंकिंग का निर्धारण किया है।

ताकतवर महिलाएं

निर्मला सीतारमण लगातार 5वीं बार सूची में शामिल

फोर्ब्स की सूची में 64 वर्षीय भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने 5वीं बार अपनी जगह बनाई है। इस बार वह 32वें स्थान पर हैं। पिछले साल वह 36वें स्थान पर थीं और 4 पायदान ऊपर आई हैं। 2021 में उनको 37वां स्थान मिला था। सीतारमण 2019 से भारत की वित्त मंत्री और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री हैं। वह 2017 से 2019 तक 28वीं रक्षा मंत्री भी रहीं। वह इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री है।

सूची

सोमा मंडल ने पहली बार बनाई जगह 

सोमा मंडल (60) SAIL की पहली महिला अध्यक्ष हैं। वह सूची में 70वें स्थान पर हैं। उनको पहली बार इस सूची में जगह मिली। किरण (70) एक प्रमुख भारतीय अरबपति उद्यमी हैं। वे बेंगलुरु की बायोकॉन लिमिटेड की संस्थापक हैं। वह 76वें स्थान पर हैं। 2019 में वह 68वें स्थान पर थीं। रोशनी (42) HCL का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं। ​​वह 60वें स्थान पर हैं। वह 2019 में 54वें स्थान और 2020 में 55वें स्थान पर रही थीं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

फोर्ब्स अमेरिकी बिजनेस पत्रिका है, जो हर साल दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची जारी करती है। राजनीतिक नेताओं के लिए पत्रिका ने GDP और जनसंख्या, जबकि कॉर्पोरेट लीडर्स के लिए राजस्व, मूल्यांकन और कर्मचारियों की संख्या को मानक के रूप में लिया है।