फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी ने कहा- मैं घटना सुनकर बेहद सदमें में थी
क्या है खबर?
दुबई से तेल अवीव के बीच फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने सह-पायलट के हमले में घायल होने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी सोनल मच्छार ने घटना पर पहली बार अपना बयान दिया है। उन्होंने न्यूज18 के साथ बातचीत में कहा कि जब उन्हें पहली बार अपने पति पर हुए हमले के बारे में पता चला तो वह सदमें में आ गई थीं। उन्होंने स्वीकार किया कि शुरुआत में जो कुछ हुआ था उसे समझने की मानसिक क्षमता नहीं थी।
बयान
दोस्तों और परिवार ने की मदद
सोनल ने कहा कि स्मित की हालत के बारे में अपडेट का इंतजार करते समय दोस्तों और परिवार के सहयोग ने उन्हें इस सदमे से उबरने में मदद की।
उन्होंने कहा, "मैं बहुत दुखी थी। और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए। मेरे दोस्त और परिवार मेरे आसपास थे, इसलिए मुझे तसल्ली मिली कि सब ठीक है। और बहुत जल्द ही मुझे खबर मिलने लगी कि उनकी (स्मित की) हालत स्थिर है।"
मुलाकात
नेतन्याहू से मुलाकात पर क्या बोलीं सोनम
सोनल ने कहा कि उनकी स्मित से गुरुवार को मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्हें भरोसा हो गया कि उन्हें आवश्यक इलाज मिल रहा है।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की स्मित से बात करने की कथित इच्छा के बारे में पूछे जाने पर, सोनल ने कहा, "मैं नेतन्याहू से बात नहीं कर पाऊंगी। मुझे लगता है कि स्मित ही सही व्यक्ति हैं।"
उन्होंने कहा कि जब स्मित का मानसिक संतुलन ठीक होगा, तो वे निश्चित रूप से नेतन्याहू से बात करेंगे।
बातचीत
स्मित की हुई प्रधानमंत्री मोदी से वीडियो कॉल
स्मित को घायल अवस्था में सऊदी अरब के तबुक में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार को उनको एयर एंबुलेंस से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी लाया गया है। उनकी हालत स्थिर है।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मित से वीडियो कॉल पर बात की और उनकी साहस की प्रशंसा की।
मोदी को घटना की जानकारी देते हुए स्मित भावुक हो गए और बताया कि अगर वे प्रयास न करते तो उनके कोई जिंदा नहीं बचता।