LOADING...
भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ पहला C-295 सैन्य परिवहन विमान, सेना की क्षमता में होगी वृद्धि
भारतीय वायुसेना में शामिल हुए C-295 सैन्य विमान (तस्वीर: X/@IAF_MCC)

भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ पहला C-295 सैन्य परिवहन विमान, सेना की क्षमता में होगी वृद्धि

लेखन गजेंद्र
Sep 25, 2023
03:04 pm

क्या है खबर?

भारतीय वायुसेना की एक C-295 सैन्य परिवहन विमान सोमवार को मिल गया। इससे सेना की रसद और अन्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में विमान को वायुसेना में शामिल किया गया। इस दौरान सर्व धर्म पूजा भी करवाई गई, जिसमें वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ताकत

विमान की क्या है खासियत?

भारत ने स्पेन के एयरबस से 2 साल पहले 56 C-295 विमानों के लिए समझौता किया था। इनमें से 16 विमान बने हुए मिलेंगे, जबकि बाकी विमानों को वडोदरा में बनाया जाएगा। विमान में 9 टन पेलोड या 71 सैनिक ले जाने की क्षमता है और 30,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। ये विमान छोटे रनवे पर लैंड या टेकऑफ करने में सक्षम है और 11 घंटे तक 480 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

ट्विटर पोस्ट

भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ C-295 विमान