NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / नागरिकता कानून: सरकार की तरफ से आयोजित बैठक में पहुंचे कुछ ही सितारे, ज्यादातर रहे गायब
    अगली खबर
    नागरिकता कानून: सरकार की तरफ से आयोजित बैठक में पहुंचे कुछ ही सितारे, ज्यादातर रहे गायब

    नागरिकता कानून: सरकार की तरफ से आयोजित बैठक में पहुंचे कुछ ही सितारे, ज्यादातर रहे गायब

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 06, 2020
    02:14 pm

    क्या है खबर?

    नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर फैले भ्रम को दूर करने और समर्थन जुटाने के लिए मोदी सरकार ने रविवार को बॉलीवुड सितारों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

    मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुई बैठक में सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के उपाध्यक्ष बेजयंत पांडा ने हिस्सा लिया था।

    इसमें शामिल होने के लिए कई हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया था, जिनमें से अधिकतर बैठक में नहीं पहुंची।

    किसने लिया हिस्सा

    ये हस्तियां हुईं बैठक में शामिल

    सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी, फिल्मकार राहुल रवैल, कुनाल कोहली, संगीतकार अनु मलिक, प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और भूषण कुमार, डायरेक्टर अभिषेक कपूर, अभिनेता रणवीर शौरी और शैलेश लोढ़ा, गायक कैलाश खेर, रूप कुमार राठौर और शान ने बैठक में हिस्सा लिया।

    गुजराती टीवी इंडस्ट्री के जमनादास मजीठिया आदि भी इस बैठक में शामिल हुए।

    सूत्रों ने बताया कि हिंदी और मराठी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की लगभग 20 हस्तियां बैठक में हिस्सा लेने पहुंची थी।

    बैठक

    मीडिया को रखा गया दूर

    मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष हितेश जैन ने बताया कि नागरिकता कानून पर फैले भ्रम को दूर करने और उसकी सच्चाई से वाकिफ करवाने के लिए फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को निमंत्रण भेजा गया था।

    उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून की वजह और इतिहास बताने के लिए समाज के अलग-अलग लोगों से संपर्क कर रही है।

    इस बैठक से मीडिया को दूर रखा गया था। वहीं विरोध की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

    प्रतिक्रिया

    बैठक से आकर क्या बोले रणवीर शौरी?

    बैठक में हिस्सा लेकर बाहर आए अभिनेता रणवीर शौरी ने कहा, "यह एक अच्छी बैठक थी। यह देखकर अच्छा लगा कि सरकार नागरिकता कानून के बारे में फैली अफवाहों को दूर करने की कोशिश कर रही है। हमें बताया गया कि अलग-अलग वर्गों के लोगों के साथ ऐसी बैठकें की जा रही है।"

    शौरी ने कहा कि उन्हें नागरिकता कानून को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं थी, लेकिन बाकी लोगों के भी भ्रम भी इससे दूर होने चाहिए।

    बहिष्कार

    निमंत्रण के बावजूद नहीं पहुंचे ये लोग

    जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, कबीर खान, राजकुमार संतोषी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, दीया मिर्जा, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और विकी कौशल भी निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन ये लोग बैठक में नहीं पहुंचे।

    गौरतलब है कि जावेद अख्तर, फरहान अख्तर और दीया मिर्जा आदि खुलकर नागरिकता कानून के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

    बॉलीवुड की बात करें तो अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, वरुण ग्रोवर, ऋचा चड्डा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर आदि नागरिकता कानून के खिलाफ बोल चुके हैं।

    निमंत्रण

    किसने भेजा था निमंत्रण?

    बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर महावीर जैन ने शुक्रवार को बॉलीवुड सितारों को निमंत्रण भेजा था।

    जैन ने ही पिछले साल जनवरी में बॉलीवुड सितारों की प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात का आयोजन करवाया था।

    इनमें रणवीर सिंह, करण जौहर, वरुण धवन, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, एकता कपूर, रोहित शेट्टी, राजकुमार राव आदि ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।

    इस दौरान की सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    करण जौहर
    भारतीय जनता पार्टी
    पीयूष गोयल

    ताज़ा खबरें

    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश

    मुंबई

    भारत में 45.1 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं इंटरनेट, इनमें से 6.6 करोड़ बच्चे चीन समाचार
    विरोध प्रदर्शन के बाद नवाजुद्दीन सिद्दिकी और सनी लियोनी के गाने की शूटिंग रुकी बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदकर युवक ने लगाई 10वीं मंजिल से छलांग, मौत मुंबई पुलिस
    2017 में खुले में शौच मुक्त घोषित हुई मुंबई में एक लाख सार्वजनिक शौचालयों की कमी भारत की खबरें

    करण जौहर

    मैडम तुसाद में लगा करण जौहर का स्टैच्यू, उपलब्धि पाने वाले बनें पहले भारतीय फिल्ममेकर बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर के इस बैग की कीमत में खरीद सकते हैं एक कार, जानें इसकी ख़ासियत बॉलीवुड समाचार
    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में अनन्या-तारा अपने कपड़ों को लेकर हुई ट्रोल, जानें बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स ने की भारतीय मूल की दस फिल्मों की घोषणा, ये फेमस फिल्ममेकर करेंगे डायरेक्ट बॉलीवुड समाचार

    भारतीय जनता पार्टी

    महाराष्ट्र के बाद झारखंड में मुश्किलों में भाजपा, सहयोगी पार्टियां बना रही दबाव झारखंड
    भाजपा को मिला 743 करोड़ चंदा, बाकी राष्ट्रीय दलों को मिली कुल रकम से तीन गुना ममता बनर्जी
    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- अयोग्य रहेंगे कर्नाटक के 17 विधायक, लेकिन लड़ सकेंगे चुनाव कर्नाटक
    सबरीमाला मंदिर, राफेल डील और राहुल गांधी अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले क्या रहे? केरल

    पीयूष गोयल

    कल देश को समर्पित होगा भारत का पहला और दुनिया का तीसरा रेल विश्वविद्यालय नरेंद्र मोदी
    नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये नेता, प्रधानमंत्री मोदी ने मिलने के लिए बुलाया नरेंद्र मोदी
    नई मोदी सरकार के 51 मंत्री करोड़पति, 22 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी
    मोदी सरकार ने दोबारा बनाईं आठ कैबिनेट कमेटियां, हर कमेटी में अमित शाह भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025