NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: प्रेम विवाह से नाराज था पिता, पैर छूने झुकी गर्भवती बेटी तो कर दी हत्या
    मुंबई: प्रेम विवाह से नाराज था पिता, पैर छूने झुकी गर्भवती बेटी तो कर दी हत्या
    1/6
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    मुंबई: प्रेम विवाह से नाराज था पिता, पैर छूने झुकी गर्भवती बेटी तो कर दी हत्या

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 16, 2019
    07:46 pm
    मुंबई: प्रेम विवाह से नाराज था पिता, पैर छूने झुकी गर्भवती बेटी तो कर दी हत्या

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 'ऑनर किलिंग' का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने चाकू से सिर और चेहरे पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। हत्यारे पिता ने एक बार को ये भी नहीं सोचा कि उसकी बेटी गर्भवती भी है। अपनी बेटी पर उसने चाकू से हमला तब किया, जब वह उसके पैर छूने के लिए झुकी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    2/6

    रविवार सुबह फुटपाथ पर मिली थी लाश

    रविवार सुबह मुंबई पुलिस को घाटकोपर इलाके में फुटपाथ किनारे 20 वर्षीय गर्भवती महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी। जब पुलिस ने मामले में जांच की तो ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, महिला का नाम मीनाक्षी चौरसिया था और उसकी नई-नई शादी हुई थी। वह चार महीने की गर्भवती भी थी। मीनाक्षी ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज उसके पिता राजकुमार चौरसिया ने उसकी हत्या कर दी।

    3/6

    पिता ने तय कर दी थी अरैंज मैरेज

    DCP जोन-7 अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, "ये लोग फरवरी में मध्य प्रदेश के सतना गए थे। वहां मीनाक्षी ने बृजेश नामक युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इधर, पिता ने मीनाक्षी की शादी मुंबई के विरार में रहने वाले एक लड़के से तय कर दी थी।" उन्होंने बताया कि शादी की तैयारियां हो चुकी थी और कार्ड तक छप गए थे। लेकिन प्रेम विवाह की बात सामने आने के बाद राजकुमार बेटी से नाराज हो गए।

    4/6

    पैर छूने झुकी बेटी तो कर दी हत्या

    राजुकमार अपनी बेटी के इस कार्य से शर्मिंदा हुए, लेकिन शादी को स्वीकार करते हुए मीनाक्षी को कभी गांव न जाने के लिए कहा। DCP सिंह ने बताया कि जब मीनाक्षी एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए गांव गई तो राजुकमार इससे नाराज हो गए और उनकी बेटी से फोन पर बहस भी हो गई। इसके बाद उसने बेटी को मिलने बुलाया और जैसे ही वह पैर छूने के लिए झुकी, चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी।

    5/6

    पुलिस गिरफ्त में हत्यारा बाप

    जानकारी के अनुसार, दोनों ने चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी की थी। मृतका का पति आसपास के क्षेत्र में पान की दुकान चलाता है और माटुंगा में रहता है। पुलिस ने हत्या के मामले में रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

    6/6

    चर्चा में है साक्षी मिश्रा का मर्जी से शादी का मामला

    घटना ऐसे समय पर हुई है, जब उत्तर प्रदेश के बरेली से भारतीय जनता पार्टी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा के अपनी मर्जी से दलित युवक अजितेश से शादी करने का मामला चर्चा में बना हुआ है। साक्षी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने पिता से जान का खतरा बताया था। साक्षी ने सुरक्षा के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की थी, जिसके बाद कोर्ट ने सरकार को उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    भारतीय जनता पार्टी
    उत्तर प्रदेश
    मुंबई पुलिस
    बरेली
    इलाहाबाद हाई कोर्ट

    मुंबई

    मुंबई पुलिस ने नहीं चुकाया 94 करोड़ का बिल, BMC ने डिफॉल्टर लिस्ट में डाला महाराष्ट्र
    मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, 12 लोगों की मौत, अभी भी फंसे हैं कई लोगों हिमाचल प्रदेश
    फर्जी सिमकार्ड के सहारे व्यापारी को लगाई 3.3 करोड़ की चपत, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी मुंबई पुलिस
    कर्नाटक विधानसभा में 18 जुलाई को बहुमत परीक्षण, कांग्रेस-JD(S) गठबंधन को करना होगा बहुमत साबित कर्नाटक

    भारतीय जनता पार्टी

    मानहानि मुकदमे में केजरीवाल को जमानत, भाजपा पर लगाया था वोटरों का नाम काटने का आरोप दिल्ली
    योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी की प्रतिमा पर चढ़ाया 2.5 किलो वजनी सोने का मुकुट योगी आदित्यनाथ
    पश्चिम बंगाल: विरोधी पार्टियों के 107 विधायक भाजपा में होंगे शामिल, मुकुल रॉय ने किया दावा कर्नाटक
    कर्नाटक संकट: इस्तीफा स्वीकार न होने पर कांग्रेस-JD(S) के 5 और बागी विधायक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: उम्मीदवारों को मिली बड़ी राहत, अब दरोगा भर्ती के लिए चाहिए होंगे इतने नंबर शिक्षा
    उत्तर प्रदेश: हाईटेंशन तार से स्कूल में उतरा करंट, चपेट में आए 51 बच्चे देश
    उत्तर प्रदेश: दलितों के बाल काटने से इनकार करने पर मुस्लिम नाईयों के खिलाफ FIR मुस्लिम
    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी को ठहराया वैध दलित

    मुंबई पुलिस

    बागी कर्नाटक विधायकों ने कांग्रेस नेताओं से बताया गंभीर खतरा, मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग मुंबई
    कर्नाटक संकट: 2 और कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा, बागियों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता हिरासत में मुंबई
    कर्नाटक संकटः बागी विधायकोें से मिलने पहुंचे शिवकुमार को रोका गया, राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा नेता मुंबई
    झारखंड: तबरेज की लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ का छात्रों की बस पर हमला शिवसेना समाचार

    बरेली

    यूपी: भाजपा विधायक की बेटी ने कहा, दलित से की शादी इसलिए मारना चाहते हैं पिता भारतीय जनता पार्टी
    रिक्शावाले ने फेसबुक पर तीन हज़ार लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फँसाया, अपनाई यह ट्रिक फेसबुक
    व्यक्ति ने बनाई "टार्जन" बाइक, आवाज़ सुनकर पैसे देता है बाइक पर लगा ATM, देखें वीडियो अजब-गजब खबरें
    उत्तर प्रदेश: जमीन के अंदर जिंदा मिली नवजात के इलाज का खर्च उठा रहे भाजपा विधायक भारतीय जनता पार्टी

    इलाहाबाद हाई कोर्ट

    अयोध्या विवाद: अगर मध्यस्थता असफल रही तो 25 जुलाई से हर रोज सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट श्री श्री रवि शंकर
    गिरफ़्तारी वारंट जारी होने पर गठबंधन का उम्मीदवार फरार, बिना प्रत्याशी प्रचार कर रहे नेता रेप
    उत्तरी रेलवे ने छुट्टियों की वजह से शुरू की 'समर स्पेशल ट्रेनें', जुलाई तक मिलेगी सुविधा भारत की खबरें
    आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस राहुल गांधी
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023